ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में कपासी गांव के पास ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। बुधवार सुबह मृतक की पहचान मजरे किला निवासी 52 वर्षीय रोहित तिवारी पुत्र राम प्यारे के रूप में हुई।
ग्रामीण ने मंगलवार की रात करीब 11 बजे ग्राम कपासी के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का क्षत विक्षत शव देखा।

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को कब्जे में लेकर आस-पास के ग्रामीणों से मृतक की शिनाख्त करवाई,लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। थाना प्रभारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारण की जांच-पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़े  राम मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्था में हुआ बड़ा बदलाव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya