हिन्दू सम्मेलन में दिया गया एकजुटता का संदेश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ के शताब्दी वर्ष पर अयोध्या महानगर के राम लला नगर के राजकोट बस्ती में किया गया आयोजन


अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ के शताब्दी वर्ष पर अयोध्या महानगर के राम लला नगर के राजकोट बस्ती में गुरुवार को हिंदू सम्मेलन का सकल हिन्दू समाज के आयोजकत्व में आयोजन किया गया। समारोह में संघ के अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल जी ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि हमें संगठित रहना होगा। कलयुग में संगठन ही शक्ति होती है।

हमारा देश हजारों साल तक गुलाम रहा यदि हम संगठित होते तो पराधीन नहीं होते। कहा कि हमारा देश हिंदू राष्ट्र है, था और आगे भी रहेगा। सनातन की शक्ति को मजबूत करने के लिए हमें बटने से बचने की जरूरत है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज ने कहा कि हमें कटना, बटना और छटना नहीं है बल्कि एकजुट रहना है। लगातार सनातन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, हमें इस कुचक्र के विरुद्ध डटकर खड़े रहना होगा।

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे सुप्रसिध्द ज्योतिष आचार्य पंडित राकेश तिवारी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति सह-अस्तित्व और करुणा की परंपरा पर आधारित है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा, परिवार और समाज के माध्यम से संस्कारों के संवर्धन पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही चुनौतियों का सामना कर सकता है। यदि एकजुट नहीं हुए तो सनातन धर्म पर संकट बरकरार रहेगा। जो निरंतर है वही सनातन है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमें संगठित होना होगा। यदि एकजुट नहीं हुए तो सनातन धर्म पर संकट बरकरार रहेगा। जो निरंतर है वही सनातन है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमें संगठित होना होगा।अगर संस्कृति की रक्षा नहीं हुई तो न संस्कार, सदाचार और त्योहार बचेगा। संस्कृति बचेगी तो सनातन बचेगा। प्रांत प्रचारक की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयास से आज अयोध्या में सभी जातीय मंदिर एक झंडे के नीचे बैठक कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े  सड़क हादसे में पूराकलंदर थाने के फालोवर की मौत, तीन घायल

सम्मेलन की शुरुआत भारत माता के चित्र पर अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल जी ,बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण महारा,आचार्य पंडित राकेश तिवारी महाराज के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया और समापन में सभी ने अपने स्थान पर खडे होकर सस्वर भारत माता की आरती गया और भारत माता की जय के जयकारे लगाए और समारोह में हनुमान चालीसा का पाठ और भजन की प्रस्तुति हुई ै सम्मेलन में संघ के महानगर प्रचारक सुदीप जी, महानगर संघचालक डा. विक्रमा प्रसाद पांडेय, महानगर सह संपर्क प्रमुख रवि दास, महानगर साय प्रचारक आकाश, महानगर कुटुंब प्रबोधन सह प्रमुख पवन पांडेय, प्रचारक सुरेंद्र, राम लला नगर के नगर संघ चालक महंत जय राम दास , नगर निगम महापौर महंत गिरीश पति तिवारी , महंत रामशरण दास रामायणी, महंत राजीव लोचन शरण, महंत बनवारी पति, महंत सनत दास, भवदीय स्कूल ग्रुप के प्रबंधक अवधेश वर्मा, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, डा.प्रज्जवल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya