पूरे देश में जायेगा समरसता कुंभ का संदेश : वेद प्रकाश गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

समरसता कुंभ को लेकर विश्वविद्यालय की सड़कों का विधायक ने किया निरीक्षण

अयोध्या। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में लगने वाले समरसता कुंभ के मद्देजनर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियन्ता के साथ पहुंच कर हाईवे से समरसता कुंभ स्थल को जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय के अंदर मौजूद लिंक रोड़ को लेकर सड़को को मानक के अनुरुप व गुणवक्तायुक्त करने का निर्देश दिया। सड़को में कुछ का नवीनीकरण हो रहा है तथा कुछ की मरम्मत की जा रही है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में आयोजित समरसता कुंभ का संदेश पूरे देश में जायेगा। कुंभ की तैयारियों पूरी कर ली गयी है। कुभ का आयोजन एक ऐतिहासिक क्षण है। जिसमें देश भर से अतिथि अयोध्या आ रहे है। जिनके स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। आयोजन के माध्यम से विविधता में एकता का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। सड़क व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। समरसता कुंभ में यहां सड़के चमचमाती दिखाई देंगी। अधिशाषी अभियंता रविकुल के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़े  आठ परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya