यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रदेश स्तर स्थान प्राप्त तीन विद्यार्थियों को एक लाख रूपया का चेक, टेबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित


अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से जिला स्तर पर सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रथम 10 हाईस्कूल एवं प्रथम 10 इण्टरमीडिएट मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार अयोध्या में आयोजित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह सहित विधायक / जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया। मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों एवं शिक्षकों बधाई देते हुए इसी प्रकार जनपद का नाम भविष्य की परीक्षाओं में भी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का कार्य किया जाय।

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह की प्रशंसा व सराहना करते हुए जनपद के प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त छात्रा अराध्या जयसवाल कक्षा 10 राज्य स्तरीय रैक 09वीं संस्था कनौसा कान्वेट गर्ल्स इ०का० अयोध्या, एवं प्राची पाण्डेय कक्षा 10 राज्य स्तरीय रैक 10वीं संस्था कनौसा कान्वेट गर्ल्स इ०का० अयोध्या तथा अम्बिका कसौधन कक्षा 10 रैंक 10वीं एम०एस०नाज इण्टर कालेज सुचित्तागंज अयोध्या का मंच से सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया। प्रदेश स्तर आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश स्तर स्थान प्राप्त तीनो विद्यार्थियों को एक लाख रूपया का चेक, टेबलेट, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में अब सुरक्षा कर्मियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा

जनपद स्तर पर आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरस्कार के रूप में इक्कीस हजार का साकेंतिक चेक, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और जिला विद्यालय निरीक्षक की तत्परता से धनराशि खाते में हस्तातरण किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में कार्यकम की प्रशंसा व सराहना करते हुए मेधावी विद्यार्थियों के इस प्रकार के सम्मान से विद्यार्थियों का मनोबल व उत्साह बढ़ता है एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ० पवन कुमार तिवारी की प्रशंसा व सराहना किया।

मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह मे सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा अपने सम्बोधन में मेधावी विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामना देते हुए छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक गोसाईगंज अभय सिंह ने भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजना की प्रशंसा करते हुए छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्र के लिए समर्पित होकर भविष्य में अपनी योग्यता की पहचान बनाते हुए जनपद का नाम देश में रोशन करें इन्ही आशीष वचनों के साथ विद्यार्थियों अभिभावकों / शिक्षकों तथा प्रधानाचार्यों के प्रयास की सराहना करते हुए जनपद अयोध्या का नाम देश व प्रदेश स्तर पर रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहना कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले विद्यालयों को प्रधानाचार्य, प्रबंधक, व शिक्षकों की सराहना की।

जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए मेधावी विद्यार्थियों का हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट में जनपद के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज अयोध्या, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज ददेरा अयोध्या, सिस्टर लिंडा प्रधानाचार्या कनौसा कान्वेट गर्ल्स इ०का० अयोध्या, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इ०का० अयोध्या, आफरीन फातिमा प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इ०का० रुदौली , घनश्याम वर्मा, अशोक सरोज, रामजी राय, चन्द्रशेखर पटेल, योगिता यादव, डॉ मालती राम अनुज, प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल अयोध्या, प्रदीप कुमार वरिष्ठ सहायक, पतिराम वरिष्ठ सहायक, शरीफ अंसारी वरिष्ठ सहायक, विवेक कुमार सिंह कनिष्ठ सहायक, दिनेश कुमार कनिष्ठ सहायक, अभय मौर्या, सौरभ यादव कनिष्ठ सहायक, मनीष यादव कनिष्ठ सहायक तथा सभी चयनित मेधावियों के विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अभिभावक गण की गरिमामयी उपस्थिति में मेधावी विद्यार्थियों को धनराशि, टेबलेट, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर कर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़े  डिजिटल होते युग के बावजूद पेपर लेस कार्य संभव नहीं : अरविंद कुमार सिंह

अयोध्या जनपद से हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के कुल 22 मेधावियों का चयन किया गया है जिसमें से 03 को मुख्यमंत्री द्वारा एवं शेष 19 मेधावी को जनपद स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पवन कुमार तिवारी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया एवं अपने संम्बोधन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की प्रशंसा एवं सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सादिक हसन एवं कृष्ण कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज ददेरा द्वारा किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya