Breaking News

सरयू तट के गुप्तारघाट पर बन रहा मेमोरियल पार्क

– भगवान राम से जुड़े प्रसंगों की याद ताजा कराने वाला होगा पार्क

अयोध्या। चुनाव परिणाम चाहे जो आए हों, मगर योगी सरकार प्रभु श्रीराम की नगरी को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने में जुटी रहेगी। आचार संहिता खत्म होते ही विकास और कायाकल्प से जुड़े कार्य एक बार फिर शुरू होने जा रहे हैं। योगी सरकार ने अयोध्या को चमकाने की अपनी कवायदों को तेज गति से अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया हैं।

अयोध्या दर्शन करने के लिए यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को सरयू नदी के गुप्तहरि घाट (गुप्ता घाट) पर स्थापित किए जा रहें मेमोरियल पार्क मे भगवान राम से सम्बन्धित विभिन्न प्रसंगों को देखने व समझने का मौका मिलेगा। पर्यटन विभाग की ओर से गुप्ता घाट पर मेमोरियल पार्क का निर्माण दीपोत्सव तक पूरा होने वाला है।

 16 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से 1500 स्क्वायर फुट मे तैयार किया जा रहा पार्क

मेमोरियल पार्क का निर्माण करा रही कार्यदाई संस्था के अवर अभियंता एपी सिंह ने बताया कि मेमोरियल पार्क का निर्माण कार्य जुलाई 2023 मे प्रारम्भ हुआ था। इस निर्माण कार्य पर 16 करोड़ 57 लाख रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है। इसमे स्टैच्यू लगाए जा रहे हैं जिन पर रामायण काल के प्रसंगों को दर्शाया जा रहा है। दीवारों पर राम से जुड़े प्रसंग दर्शाए जाएंगे। रामायण से जुड़े पात्रों की मूर्तियां लगायी जाएंगी। वहाँ टिकट काउंटर बनाया जाएगा।

मेमोरियल पार्क लगभग 1500 वर्ग मीटर मे बनाया जा रहा है। एक टॉयलेट ब्लाक भी बनाया जा रहा है। इसमे अभी उद्यान से सम्बन्धित कार्य होना है जो बरसात मे ही पूरा हो पाएगा। इसको इतना आकर्षक बनाया जा रहा है कि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को रामायण काल की याद ताजा हो जाए। यह आने वाले पर्यटकों के लिए फूड कोर्ट की व्यवस्था की गई। इस पार्क में फूल पौधे भी लगाए जाएंगे।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  कंबाइन मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत

About Next Khabar Team

Check Also

अवध विवि की गठित समितियों ने दीपोत्सव के कार्यो में लाई तेजी

-मुख्यमंत्री के मंशानुरूप अवध विवि दीपोत्सव में तोड़ेंगा पिछला रिकार्ड अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.