सदस्यता अभियान का समापन, भाजपा ने बनाये 3756 नये सदस्य

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा द्वारा तीन दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान का समापन हुआ। यह अभियान 12 अगस्त से शुरु हुआ था। अंतिम दिन अयोध्या हनुमानगढ़ी, नयाघाट, कनक भवन, श्रंगारघाट, चैक, रिकाबगंज, बजाजा, फतेहगंज, नियांवा, नाका, देवकाली समेत 51 स्थानों पर विशेष कैम्प लगाये गये। तीन दिनों 3756 नये सदस्य बने।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति से संवाद स्थापित करके समाज के हर वर्गो को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कार्यकर्ता घर घर दस्तक दे रहे है। सी ग्रेड के बूथों पर भी उत्साह का वातावरण दिखाई दिया है। लोग स्वयं पार्टी की सदस्यता को लेकर आतुर दिखाई दे रहे है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का व्यापक असर हुआ है। बिना भेदभाव के पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया गया। जिससे समाज का वर्ग रिकार्ड स्तर पर पार्टी से जुड़ रहा है। इस अवसर पर रीना द्विवेदी, डा अलीउद्दीन खान, रमेश सहाय, राज कुमार वर्मा, संदीप मध्यान्ह, शैलेन्दरकोरी, तिलकराम मौर्या, परमानंद मिश्रा, शैलन्द्र मोहन मिश्र छोटे, अमल गुप्ता, ओम मोटवानी, आलोक द्विवेदी, विजेता जायसवाल, विनोद गुप्ता, मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  विद्युत आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya