-जनपद के तीनों टोल के प्रबंधक रहे मौजूद
सोहावल। तहसील सभागार में लोकल टोल मुक्त अयोध्या संघर्ष समिति की बैठक सकारात्मक लोकल टोल मुक्त अयोध्या संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक सोहावल तहसील में एस डी एम और सी ओ सदर अरविन्द सोनकर के सुझाव पर संपन्न हुई। बैठक का वातावरण सकारात्मक एवं समाधानकारी रहा।
बैठक में अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों की वार्ता शीघ्र ही नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया के सक्षम अधिकारियों से कराई जायेगी। जिससे कि स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सके।
सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि होली पर्व तक संघर्ष समिति अपना आंदोलन स्थगित रखेगी। आगामी बैठक में आगे की रणनीति तय की जायेगी।
इस अवसर पर जनपद अयोध्या के संबंधित टोल मैनेजर, तीनों थाना के प्रभारी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता शरद शुक्ला, युवा नेता अभिषेक सिंह, किसान यूनियन के फरीद अहमद, सुनील द्विवेदी एडवोकेट, अरसद आलम, मोनू, बंटी खान, विकास वर्मा, मोहम्मद अहमद बब्लू, कप्तान सिंह एडवोकेट, राजेश पांडेय एडवोकेट, नकुल पांडेय , सुल्तान खान, एडवोकेट, लाल मोहम्मद, सीपू तिवारी एडवोकेट, निलेश सिँह एडवोकेट,नितेश तिवारी एडवोकेट, दीपेन्द्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक दीपक सिंह एडवोकेट ने संघर्ष में शामिल सभी जिम्मेदार साथियों एवं अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कहा कि यह आंदोलन जनहित में है।और सकारात्मक संवाद के माध्यम से समाधान तक पहुँचने का प्रयास जारी रहेगा।