क्रूज से सरयू भ्रमण कर महापौरों ने निहारी रामनगरी की अलौकिक छटा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-राम की पैड़ी का भ्रमण कर देखा बदलती अयोध्या का विकास, सरयू आरती के बाद किया कनक भवन, श्रीरामजन्मभूमि का दर्शन

अयोध्या। प्रदेश भर से आए महापौरों ने क्रूज पर सवार होकर रामनगरी की अलौकिक छटा निहारी। सरयू बिहार के दौरान बदलती अयोध्या की छटा दिव्यता का एहसास कर रही थी। नगर निगम अयोध्या के निमंत्रण पर महापौर गण यहां सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए हुए हैं। शनिवार को प्रदेश के विभिन्न महानगरों के महापौर अपने सहयोगियों के साथ पंचशील होटल पहुंचे, जहां उनकी अगुवानी अयोध्या की महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, पार्षदों एवं अन्य अधिकारियों के साथ किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप अयोध्या में हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन का पहला दिन महापौरों के आगमन और उनके अयोध्या भ्रमण का रह। महापौर का दल लगभग छह बजे सरयू तट पहुंचा, जहां मां सरयू की आरती की गई। शशिकांत दास जी महराज के मार्गदर्शन में घंटियों की मधुर ध्वनि के बीच महापौर दल सरयू की आरती में आनंद मग्न दिखा। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि सरयू तट पर महापौर अयोध्या महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अर्धांगिनी श्रीमती राज लक्ष्मी तिवारी के साथ अंग वस्त्र बढ़कर महापौर दल का सम्मान किया।

क्रूज पर सवार होकर सरयू बिहार पर निकला। लगभग आधा घंटा चले सरयू बिहार कार्यक्रम के दौरान अयोध्या की अलौकिक छटा अपनी दिव्यता का एहसास कर रही थी सभी की आंखें आंखों में अयोध्या के अद्भुत मंजर को कैद कर लेने की बेताबी झलक रही थी। चर्चा के दौरान लखनऊ की मेयर सुषमा खर्वाल, कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने कहा कि अयोध्या की विकास गाथा पुरातन से आधुनिकता की ओर चल पड़ी है। इसके बाद महापौर दल सरयू घाट पर आरती में शामिल होकर आनंदमग्न दिखा। 6:30 बजे आरती घाट से राम की पैड़ी पर भ्रमण करने के बाद कनक भवन मंदिर पहुंचा, जहां दर्शन करने के बाद हनुमानगढ़ी गया।

इसे भी पढ़े  जनता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी : निखिल टीकाराम फुंडे

इस दौरान मुरादाबाद मेयर विनोद अग्रवाल, झांसी के मेयर बिहारी लाल आर्य, अलीगढ़ के मेयर प्रशांत, गोरखपुर के डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, प्रयागराज गणेश केसरवानी, सहानपुर के डॉ. अजय कुमार, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, पार्षद अनुज दास, बृजेंद्र सिंह, संतोष सिंह, चंदन सिंह, अनिकेत यादव राजू, महेंद्र शुक्ल, विशाल पाल, अंकित तिवारी, सुल्तान अंसारी, अनिल सिंह, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त आदि मौजूद रहे।

28 दिसंबर को  होगी नवाचारों पर चर्चा

– नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि 28 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे जलपान के बाद 10:00 बजे सम्मेलन स्थल पर महापौर गण पहुंचेंगे। यहां 10:30 बजे सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। 11:00 बजे स्मृति चिह्न, शाल एवं रामायण भेंट कर सभी का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11:15 बजे महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी स्वागत भाषण कर विषय परिवर्तन करेंगे। इसके बाद अतिथि महापौर नवाचारों पर क्रमशः अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस दौरान विभिन्न नगर निगम में चल रहे नवाचार पर चर्चा होगी। यह सम्मेलन पौने दो बजे तक चलेगा। मध्याह्न दो बजे भोजन के बाद 3:00 बजे वापसी होगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya