संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-फांसी के फंदे से लटका मिला शव

मिल्कीपुर। कुमारगंज थाना अंतर्गत पुलिस चौकी देवगांव पालपुर (तुरश्मपुर) गांव निवासिनी निर्मला पत्नी मान सिहं (25) घर के अंदर लगी कड़ी में साड़ी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली ।घटना की जानकारी सुबह मृतका की नंद सीमा को हुई जब वह सुबह सो कर उठी तो देखा कि उसकी भाभी निर्मला साड़ी के सहारे फांसी लगा ली है। सीमा रोते बिलखते अपने दूसरे घर पहुंच कर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन किसी तरीके से साड़ी के फंदे से मृतका को नीचे उतार कर घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी।

ग्राम प्रधान की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव थानाध्यक्ष कुमारगंज संतोष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी मृतका के परिजनों वा मृतका के मायके के सदस्यों से लेते हुए शव का पंचायत नामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही ग्रामीणों व परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि मृतका का भाई भी आज दो-तीन दिन से अपनी बहन के साथ ही रह रहा था। सोमवार को मृतका निर्मला व उसकी छोटी बेटी तथा भाई व पति एवं नंद घर में भोजन करने के बाद घर में ही सो रही थी। घटना कैसे हुई कब हुई इसकी जानकारी फिलहाल किसी को अभी तक नहीं हो पाई है।

परिजन के अन्य सदस्य अपने दूसरे घर में सोने का दावा भी कर रहे हैं। मृतका के पति मान सिंह का कहना है कि रात लगभग 1ः00 बजे अपने साले के साथ दूसरे घर में सोने चला गया था। फिलहाल घटना कैसे हुई इसकी कोई जानकारी मुझको नहीं है। थानाध्यक्ष कुमारगंज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सत्यता का पता चल सकेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya