शादीशुदा प्रेमी ने युवती की हत्या कर खेत में दफना दिया था शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुलिस ने प्रेमी सहित दो युवकों को किया गिरफ्तार

अयोध्या। जनपद के पटरंगा थाने के बकौली गांव में 10 महीने पहले गायब हुई युवती के मामले में खुलासा हो गया है। युवती के शादीशुदा प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर शव खेत में दफना दिया था। मामले में प्रेमी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का खुलासा सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने किया।

उन्होंने बताया कि युवती प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी तो उसे रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसे ट्यूबवेल पर बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपने दोस्तों के सहयोग से गड्डा खोदकर दफन कर दिया। खुदाई में पुलिस को लड़की का कंकाल बरामद हुआ है। घरवालों ने कपड़े देखकर उसकी पहचान की है। लड़की 16 अक्टूबर 2020 को लापता हो गई थी।

पुलिस ने गिरफ्तार वेद प्रकाश वर्मा पुत्र रामलखन वर्मा निवासी ग्राम बकौली थाना पटरंगा व सीताराम पुत्र गरीबे निवासी ग्राम बकौली के विरूद्ध मु0अ0सं0 202/20 धारा 366/302/201/34 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कर दो अदद फावड़ा / कुदाल जिससे अभियुक्त गण द्वारा गड्ढा खोदकर शव को दफन किया गया था, मृतका के कपड़े , मृतका के दाहिने पैर का चप्पल व एक अदद डिब्बा हरा प्लास्टिक का बरामद किया है। घटना का अनावरण व गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पटरंगा थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, उ0नि0 जितेन्द्र यादव, उ0नि0 हरिवशं यादव, उ0नि0 रामखेलाड़ी, उ0नि0 सुधीर कुमारख् का0 मनीष तिवारी, रामकिशुन यादव, अभिषेक कुमार, रामाश्रय यादव, रामकुमार सिंह व अमरेश कुमार शामिल थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya