-एक होटल व एक आवासीय मानचित्र किया गया स्वीकृत
अयोध्या। गुरूवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक प्राधिकरण में मानचित्र एवं शमन मानचित्रों के निस्तारण / स्वीकृति हेतु शमन मानचित्र दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें प्राधिकरण के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
शमन मानचित्र दिवस में कुल 16 आवेदकों द्वारा मानचित्र / शमन मानचित्र स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया गया, जिसमें से दो आवेदकों मनोज कुमार मन्ना का होटल व शत्रोहन कुमार गुप्ता का आवासीय मानचित्र स्वीकृत किया गया। शेष के सम्बन्ध में सम्बन्धित अनुभाग से आख्या प्राप्त की गयी। तदोपरान्त भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा मांडल जोनिंग रेग्यूलेशन 2025 के अनुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को पत्रावलियों प्रेषित की गयी, जिसका निस्तारण आगामी समाधान दिवस से पूर्व निस्तारण का निर्देश उपाध्यक्ष द्वारा दिया गया।
उक्त के अतिरिक्त उल्लेखनीय है कि शासन से स्वीकृत चौक स्थित मछरहट्टा में मल्टीलेबल पार्किंग एवं दुकानों का निर्माण कार्य प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। निर्माणाधीन पार्किंग स्थल पर लगभग 25 लोग आवासित हैं, जो पार्किंग निर्माण स्थल से प्रभावित हैं, जिन्हें वहां से अपना आवास हटाना है। पार्किंग निर्माण स्थल पर 25 निवासित लोगों में से 13 व्यक्तियों द्वारा, उनके आवास के एवज में मुआवजा दिये जाने के उपरान्त वहां से आवास हटाने हेतु सहमति व्यक्त की गयी है,
जिसमें से प्रथम चरण में 11 लोगों को आवास हटाने की शर्त पर उनकी आपसी सहमति से मुआवजा की धनराशि उपलब्ध करा दी गयी है तथा स्थल पर अवशेष आवासित लोगों से आवास हटाने की सहमति हेतु वार्ता प्रचलन में है। दूसरे चरण में अवशेष आवासित लोगों से आवास हटाने की आपसी सहमति के उपरान्त उन्हें मुआवजा धनराशि का भुगतान कर दिया जायेगा। उक्त जानकारी अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव द्वारा दी गयी।