भाजपा में शामिल होने पर मनोज सिंह गुड्डू का हुआ स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विश्व प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष नतमस्तक: गुड्डू सिंह

अयोध्या। पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह गुड्डू भाजपा में शामिल होने के बाद रविवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे। मवई से अयोध्या तक दर्जनों स्थानों पर उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में जोरदार स्वागत हुआ। इससे पहले लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने साथियों समेत उन्हे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी थी।
जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि भाजपा की नीतियों तथा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर आम जनता से लेकर जनप्रतिनिधियों का झुकाव पार्टी की तरफ बढ़ा है। कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व एमएलसी मनोज सिंह गुड्डू जैसे बड़े जनाधार वाले नेता के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। आने वाले दिनों बड़ी तादात में लोग के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
पूर्व एमएलसी मनोज सिंह गुड्डू ने कहा कि पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों को आत्मसात करते हुए आज उनसे प्रभावित है। देश आज एक विकसित परिवेश में प्रवेश कर रहा है। पार्टी के चुनाव में पूरी शक्ति लगाकर सांसद लल्लू सिंह को अभूतपूर्व विजय दिलाया जायेगा। उनके साथ कार्यालय पहुंचने वालों में प्रधान आमिर जाफरी, पूर्व प्रधान फौजी सिंह, राम पाल यादव, बैजनाथ मिश्रा, संजय सिंह, प्रदीप सिंह पप्पू तथा भाजपा से जिला महामंत्री संजीव सिंह, प्रकाश गुप्ता, इं0 रामधीरज पाण्डेय, दिवाकर सिंह, इं0 रणवीर सिंह, राजेश सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी इत्यादि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya