दर्जनों गांवों में सांसद लल्लू सिंह ने लगायी चौपाल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

महापौर व विधायक ने दर्जनों गांवो में किया जनसम्पर्क

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने हरिंग्टनगंज ब्लाक के दर्जनों गांवों में चौपाल लगायी। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सहादतगंज में व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने हैदरगंज वार्ड में जनसम्पर्क किया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचने कारण जनता में केन्द्र व प्रदेश सरकार के प्रति उत्साह है। सरकार की नीतियों तथा कामकाज से जनता प्रभावित है। जिसका परिणाम जनसमर्थन के रुप में दिखाई पड़ रहा है।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या को पयर्टन नगरी बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने कई योजनाओं की शुरुवात की है। दीपोत्सव के भव्य आयोजन के माध्यम से यहां संस्कृति से पूरी दुनिया अवगत हुई है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दुनिया के सबसे अच्छे रेलवे स्टेशन में एक आने वाले समय में अयोध्या का रेलवे स्टेशन होगा। जिसका निर्माण चल रहा है। यहां एयरपोर्ट व अन्य विकास की योजनाओं की सौगत देकर अयोध्या को विकसित करने का प्रयास सरकार ने किया है। अन्य जनसम्पर्क करने वालों में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, नागेन्द्र सिंह लल्लू, मनमोहन जायसवाल, रमापति पाण्डेय, रामचन्दर वर्मा, बब्लू पासी, इ0 रणवीर सिंह, विद्याकांत द्विवेदी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  पंचतत्व में विलीन हुए सपा नेता मदन यादव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya