महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर दिलाई आजादी : प्रो. नर्वदेश्वर पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-साकेत महाविद्यलाय में सर्व धर्म सभा में विभिन्न धर्मो के ग्रंथो का हुआ पाठ

अयोध्या। महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई। उनकी सर्व धर्म सभा में विभिन्न धर्मो के ग्रंथो का पाठ हुआ करता था। गांधी का विचार था कि सभी धर्म मानवता की सीख देते हैं। उक्त बातें साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नर्वदेश्वर पाण्डेय ने महाविद्यालय में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में आयोजित सर्वधर्म सभा में कहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. नर्वदेश्वर पाण्डेय, विभिन्न धर्मो के प्रतिनिधियों, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण से हुआ। आचार्य त्रिपुरारी शरण ने भगवद गीता, वाणिज्य संकाय के संस्थापक अध्यक्ष प्रोफेसर मिर्जा शहाब शाह ने कुरान, ज्ञानी नवनीत सिंह ने गुरु वाणी, डेनियल सिंह ने बाइबिल एवं विवेकानंद पाठक ने श्री रामचरित मानस का पाठ किया।

संगीत विभाग की अध्यक्षता एवं सांस्कृतिक परिषद की सचिव डॉ सुरभि पाल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने गांधी जी के पसंदीदा भजन वैष्णव जन तो एवं रघुपति राघव राजा राम प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ असीम त्रिपाठी ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा का संचालन सांस्कृतिक परिषद के उप सचिव सुमधुर शास्त्री ने किया।

इसे भी पढ़े  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मिठाई बांटी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya