रचनाओं में हमेशा जीवंत रहेंगी महादेवी : योगेंद्र कुमार सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एसएसवी इन्टर कॉलेज में राज्य स्तरीय महीयसी महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

अयोध्या। एसएसवी इन्टर कॉलेज में बुधवार को राज्य स्तरीय महीयसी महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वर्तमान जीवन प्रणाली एवं पनपता अवसाद विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 मंडल के विजेता छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के आरंभ में आयोजक विद्यालय एसएसवी इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.मणि शंकर तिवारी ने मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह, निर्णायक साकेत कॉलेज के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जनार्दन उपाध्याय, विभागाध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार खरे, राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर मंजूषा मिश्रा सहित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने प्रतियोगिता के बारे में प्रतियोगियों को कई जानकारियां दीं। परिणाम की भी घोषणा कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह ने आधुनिक जीवन में हो रहे बदलाव पर बच्चों से बात की। सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित करने हुए कहा कि कवियत्री महादेवी वर्मा ने कलजयी रचना की हैं, उन्हें हमेशा स्मरण किया जाएगा। प्रतियोगिता का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज भदौली के प्रधानाचार्य बसंत कुमार व समारोह का संचालन एसएसवी इंटर कॉलेज के शिक्षक विवेकानन्द पाण्डेय ने किया।

इस दौरान प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक/ प्रतियोगिता के नोडल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओंकार नाथ, निर्णायक टीम के सदस्य डॉ. उदयभान मिश्रा, प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, शिवकुमार सिंह, जयेंद्र पाठक, अनुपम कुमार, शशांक मिश्रा, शैलेंद्र सागर मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, आत्मानंद, दुर्गा प्रसाद शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर में बिजली संकट से मिलेगी राहत

विपक्ष में कानपुर की अंजिका मिश्रा और पक्ष में अयोध्या के अभिनव तिवारी प्रथम

अंत में मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक श्री सिंह वी अतिथियों ने विपक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कानपुर मंडल के वीएनएसडी की अंजिका मिश्रा, द्वितीय प्रयागराज मंडल के धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशांबी की कनिका, तृतीय आजमगढ़ मंडल के चिल्ड्रन स्कूल की श्रद्धा उपाध्याय, लखनऊ मंडल के गुरुनानक कन्या स्कूल लखीमपुर खीरी की त्रिशिका सिंह, गोरखपुर मंडल के पीएम श्री जुबली कॉलेज के आदित्य नाथ यादव सहित पक्ष में प्रथम स्थान अयोध्या मंडल के एसएसवी इंटर कॉलेज के अभिनव तिवारी, द्वितीय आजमगढ़ मंडल के लालसा राय कॉलेज के पांचाल हर्ष विश्वकर्मा, तृतीय मुरादाबाद मंडल के प्रभा देवी कॉलेज की कुमारी आसना नाज, चतुर्थ प्रयागराज मंडल के धर्मा देवी कॉलेज कौशांबी की साक्षी मिश्रा, गोंडा मंडल के कन्हैया लाल कॉलेज गोंडा की सकीना बानो और सभी प्रतिभागियों को मेडल और पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya