जादू कला भारत की प्राचीनतम 64 कलाओं में सर्वोपरि : डी.के. भारत

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-दर्जनों पालतू जानवरों व सैकड़ो कलाकारो के साथ जादू शो का शुभारम्भ

अयोध्या। फैजाबाद शहर में पहली बार स्टार जादूगर डीके भारत के शो का शुभारंभ  दामोदर धर्मशाला, सुभाषनगर में होने जा रहा है जिसको लेकर जादूगर डी.के. भारत ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अयोध्या की पावन नगरी पर दूसरी बार जादू दिखाने का हमको मौका मिला है। हमारे इस जादू के शों को पूरे परिवार के साथ आनन्द उठायें, जिसमें तमाम तरह के जादू दिखाया जायेगें।

जादू की अद्भुत कलाओं के साथ हम आपको दिखाएंगे, जैसे हवा में नाचती हुई छड़ी का कमाल। पहली बार जादुई मंच पर डायनासोर का हंगामा। लडकी का सर, कहीं धड़, कहीं पैर कही और एक जिन्दा इसान को काटकर तीन टुकड़ों में अलग-अलग कर देना।मीना बाजार का खेल देखें। लड़की बनी खुखार भेडियां।

उन्होंने मीडिया को बताया कि 7 दर्जनों पालतू जानवरों और सैकड़ो हसीन कलाकारो के साथ जादू शो होगा। 8 जादूई मंच पर हिपमोटिव लाइट और साउण्ड के साथ। उन्होंने बताया कि जादू कला भारत की प्राचीनतम 64 कलाओं में सर्वोपरि कला है जो आज विलुप्त होती जा रही है। जादू की कला और इतिहास में पहली बार स्टार जादूगर डी.के. भारत अपने 4 ट्रक जादुई सामान के साथ एवं 50 कलाकरों के साथ 1000 पक्षी एवं जानवारों के साथ उपस्थित हैं जो रोजाना 02 शो दिखायेगें।

पहला शो 02 बजे से एवं दूसरा शो 06 बजे से दिखायेगें एवं शनिवार एवं रविवार एवं छुटटी के दिन तीन शो दिखाया जायेगा। डी०के० भारत से पूछने पर बताया गया की जादू जिसे देखा जाए पर दिमाग समझ न पायें उसे जादू कहते हैं। ये स्वस्थ मनोरजंन की कला है, जिसको विकसित करने में हमारा सहयोग करे। प्रेस वार्ता के दौरान प्रबंधक बंटी निनानियाँ और मो.आरिफ मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya