रिमझिम फुहारों के बीच निकली मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

अयोध्या। जनपद में रिमझिम फुहारों के बीच मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। रिमझिम फुहारों के बीच आज जीआईसी ग्राउंड से मां दुर्गा की शोभायात्रा निकली। मुख्य मार्गो से निकली शोभा यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
अयोध्या शहर में 112 दुर्गा पंडाल लगाए गए थे जिन्हें देर रात जीआईसी ग्राउंड में एकत्र किया गया था। हल्की फल्की बारिश के बीच मां दुर्गा की शोभायात्रा मुख्य मार्ग से निकली।

यह शोभायात्रा गुप्तार घाट के निर्मली कुंड जाएगी जहां पर उनका विसर्जन किया जाएगा। शोभा यात्रा का नेतृत्व सांसद लल्लू सिंह अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस मौके पर जनपद के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

शोभायात्रा में भाजपा नेता शरद पाठक बाबा ने की पुष्पवर्षा

शहर के जीआईसी मैदान से निकली मां की शोभा यात्रा का वरिष्ठ भाजपा नेता व अयोध्या मेयर प्रत्याशी शरद पाठक बाबा ने भव्य स्वागत किया । वही अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ चौक से निकल रही मां दुर्गा प्रतिमाओं पर फूल वर्षा कर स्वागत किया।इस दौरान शरद पाठक बाबा ने सभी जनपद वासियों को दुर्गा पूजा व दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि आज ऐसा लग रहा है कि इस शोभायात्रा में पूरी अयोध्या उमड़ पड़ी है।शोभायात्रा में भरपूर उत्साह दिखाई दे रहा है। पूरी जनता सड़कों का उतर कर माता की शोभायात्रा के विसर्जन में शामिल हुई है।

इसे भी पढ़े  अगले माह तक तैयार हो जाएगा अयोध्या का 110 बेड का ट्रामा सेंटर

कहा कि शोभा यात्रा का हम सभी ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया है और उनसे मनोकामना मांगी है कि वह हमारे सनातन धर्म को और आगे ले जाएं। अयोध्या की जनता को अब पूरे देश की जनता को को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।इस मौके पर यश पाठक बाबा, अनिल पांडेय, सुनील पांडेय, सुजीत यादव, विपिन यादव, राजा गुप्ता, विपिन यादव, सुरेंद्र यादव, अजीत यादव, शिवम पांडेय, शिवपूजन यादव मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya