प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दे दी जान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

— युवक का शव गांव के बाहर व युवती का घर में लटका मिला शव

बीकापुर । कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के भीखी सराय गांव निवासी प्रेमी युगल ने बुधवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा कि पारिवारिक कारणों से शादी नहीं कर सकते, इसलिए जान दे रहे हैं। घटना के बाद कोहराम मचा है। 11 दिसंबर को युवती की शादी थी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार मनोज उर्फ लालचंद (24) पुत्र मनीराम कोरी का शव गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर एक भट्टे के पास जंगल में मफलर के सहारे पेड़ से लटकता मिला। जंगल की तरफ गए ग्रामीणों ने युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीआरवी प्रभारी जय प्रकाश तिवारी ने बीकापुर कोतवाली को घटना से अवगत कराया। कोतवाली के प्रभारी एसएसआई वीर सिंह ने बताया कि मृत युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने खुदकुशी किए जाने की बात लिखी गई है। इसके लिए किसी को दोषी न मानते हुए युवती से शादी न होना लिखा है। दूसरी घटना भी मृतक युवक के गांव भीखी सराय की ही है। यहां रहने वाली उसकी पड़ोसी रूपा देवी (23) पुत्री घनश्याम गौड़ का शव बुधवार शाम घर के अंदर दुपट्टे के सहारे बड़ेर से लटका मिला। परिवारीजनों ने बताया गया कि दरवाजा अंदर से बंद था। आननफानन परिवारीजनों ने शव को नीचे उतारा। रूपा बीएससी की छात्रा थी। मृतका रूपा देवी के पिता घनश्याम गौड़ ने बताया कि रूपा की शादी तय थी। 11 दिसंबर को घर में बरात आनी थी। एसपी देहात शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मनोज और रूपा आपस में प्यार करते थे। शादी न होने पाने की वजह से दोनों ने यह कदम उठाया। सुसाइड नोट से इसकी पुष्टि हुई है। प्रभारी कोतवाली एसएसआई वीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पन्नालाल पासवान ने बताया कि दोनों मृतकों का परिवार बहुत ही गरीब है।

इसे भी पढ़े  खाकी ने पेश की ईमानदारी की मिशाल

मातम में बदलीं शादी की खुशियां

-भीखीसराय में शादी को लेकर युवती के घर पर अखंड रामचरित मानस पाठ चल रहा था। युवती के आत्महत्या करने के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। बीच में ही पाठ को बंद कराना पड़ा। रूपा की शादी 11 को थी। कुमारगंज से बरात आनी थी। घर में तैयारी चल रही थी। विवाह के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह घर में अखंड रामायण रामचरितमानस का पाठ शुरू हुआ था। परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी दौरान युवती घर के अंदर चली गई और कमरा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद रूपा का शव फांसी से लटकता मिला।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya