रामकथा सुनने से मिलती है दुखो से मुक्ति : पागल दास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-राम कथा संस्कार मर्यादा और जीवन जीने की कला सिखाती है

अयोध्या। लक्ष्मीसागर पर पागलदास महाराज के द्वारा राम कथा का प्रवचन किया जा रहा है। प्रवचन में बताया कि रामकथा सुनने से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक शुद्धिकरण होता है तथा सांसारिक दुखों से भी छुटकारा मिलता है। जो व्यक्ति जितनी बार राम कथा का श्रवण करेगा उसे उतना ही ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। सब धन खर्च करने से घटता है लेकिन राम नाम धन ऐसा है जो कि जपने से बढता है।

रामकथा की महिमा अनंत है। राम कथा सुनने से मन निर्मल होता है। राम कथा संस्कार मर्यादा और जीवन जीने की कला सिखाती है। राम कथा पापों, कष्टों, दुखों संताप और शोक का नाश करने वाली है। रामकथा सुनने से प्रभु श्री राम की कृपा मिलती है। राम कथा जीवन के दोषों का नाश करती हैं ।

कलयुग में पापों से मुक्ति एवं सांसारिक आवागमन से मुक्ति का मात्र एक साधन है। जहां रामकथा होती है वहां सभी देवता सपरिवार विराजमान होते है और उनकी कृपा प्राप्त होती है। आज 4 जून को भगवान का जन्म एवं 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जायेगा।

इसे भी पढ़े  सिंधी सेंटर में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya