विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश फैजाबाद नीरज निगम के मार्गदर्शन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, फैजाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सर्वेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
शिविर में उपस्थित कर्मचारियों एवं अपचारी किशोरों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया तथा संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलायी गयी। सचिव, द्वारा बताया गया कि शिविर का उद्देश्य विधि के विरोध में अपचारी किशोंरों को मैत्रीपूर्ण सेवाऐं एंव उनके संरक्षण के लिये विधिक सेवाओं से संबन्धित जानकारी प्रदान करना है, जिससे उनमें अपने अधिकारों के विषय में जानकारी प्राप्त हो और वे इसका सही ढंग से इस्तेमाल कर अपना भविष्य उज्जवल बना सकें और मुख्य धारा से जुड़ने के पश्चात देश के सम्मानित नागरिक बन कर देश की प्रगति एंव विकास में सहायक सिद्ध हों। उनके द्वारा अपचारी किशोरों को उनके अधिकारों से सम्बन्धित विधिक जानकारी प्रदान की गयी। उन्होने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी वर्ग के लोगों को निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा प्रदान की जाती है जिससे वे न्याय पाने से वंचित न रह जायें। इसी अनुक्रम में उनके द्वारा यह भी बताया गया कि विधि से संघर्ष कर रहे अपचारी किशोरों को उनके आवेदन करने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है जिससे उनका कानूनी रूप से प्रतिनिधित्व हो सके। किसी अपचारी किशोर ने न कोई शिकायत किया और न किसी अपचारी किशोर ने अधिवक्ता की मांग किया। अपचारी किशोंरों नें बताया कि उनकी तरफ से पैरवी करने के लिए अधिवक्ता नियुक्त है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद हर निर्धन व असहाय के लिए हमेशा उनके साथ है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya