भगवान राम की नेतृत्व क्षमता से सीखें राजनेता: सुरेश राणा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

लोकसभा योजना की हुई बैठक बैठक

फैजाबाद। जिला पंचायत के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित लोकसभा योजना की बैठक में प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भगवान राम के जीवन से राजनैतिक लोगो को अगर कुछ सीखना है तो उनकी नेतृत्व क्षमता से शिक्षा ले। रावण जैसा बड़ा राजा जिसके पास उस समय विमान था। सारे संसाधन मौजूद थे। राम ने वन में शबरी के बेर खाये। सामान्य लोगों को जोड़कर ऐसी ताकत का निर्माण किया कि एक शक्तिशाली शासक को पराजित होना पड़ा। यह ताकत केवल संगठन की है।
उन्होने कहा कि दीपोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। आज के बच्चे यह नहीं जानते है कि दीपावली का पर्व क्यों मनाया जाता है। पूरी दुनिया को सांस्कृतिक दृष्टिकोण से जोड़ा जा रहा है। यह सारी चीजे इसलिए सफल हुई है क्योकि कार्यकर्ताओं ने भाजपा को जिताकर योगी आदित्यनाथ को सत्ता में बिठाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनन्दन है क्यांकि उन्होने हर घर के लिए शौचालय की व्यवस्था की। 21 वीं सदी में भारत विश्वगुरु होगा।
उन्होने कहा कि पहले यूपी कभी किसी रेटिंग में नहीं रहता था। आज प्रधानमंत्री आवास वितरित करने, शौचालय बनाने, सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना के साथ चीनी व दूध के उत्पादन मे नम्बर वन पर है। कभी बिजली जाने की वजह से लोग रात में सो नहीं पाते थे। आज पूरी रात बिजली आती है। पूर्वाचल एक्सप्रेस की अखिलेश सरकार के समय लागत 15 हजार करोड़ आयी थी। जबकि इस दौरान कोई भूमि अधिग्रहण नहीं हुआ था। वर्तमान सरकार में इसकी लागत 11 हजार करोड़ ही आयी। यह है परिवर्तन। जनता की कमाई उसके हित में प्रयोग की जा रही है।
बैठक के दौरान उन्होने 10 से 15 नवम्बर तक चलाये जाने वाले बूथ समिति अभिनंदन, कमल संदेश बाईक रैली, पदयात्रा के विषय में जानकारी दी। उन्होने कहा कि हमारे पास 40 लाख दायित्व वाले कार्यकर्ता है। प्रदेश में साढ़े 13 करोड़ वोटर है। 40 लाख लोगो को साढ़े तेरह करोड़ वोटरों से सम्पर्क करना है। 10 से 15 नवम्बर तक बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करना है। इसके बाद कमल संदेश बाईक रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसमें हर बूथ से 5 कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेगे। रैली में सारे जनप्रतिनिधि बाईक पर रहेंगे। 1 से 15 दिसम्बर तक पद यात्रा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें हर विधानसभा से 6 टीम बनेगी। एक दिन में यह टोली दो ग्राम सभा में सम्पर्क करेगी तथा वहां रात्रि विश्राम करेगी। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, सतीश शर्मा, रामचन्दर यादव, लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी राम प्रकाश यादव, जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, बाराबंकी जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मंत्री अजीत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में आदित्यनारायन मिश्रा, डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री हर्षबर्धन सिंह, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, ओम प्रकाश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अशोका द्विवेदी, रोहित पाण्डेय प्रदेश, क्षेत्र व जिले के पदाधिकारी, लोक सभा संचालन समिति के सदस्य, विधान सभा संचालन समिति के सदस्य, मंडलों, मोर्चां के प्रभारी, अध्यक्ष मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya