कांग्रेस में शामिल हुए कृष्ण कुमार सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कृष्ण कुमार सिंह अध्यक्ष एक्शन फॉर सोशल जस्टिस सोसाइटी ने अपने साथियों के साथ पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री के आवास पहुंचकर कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उक्त जानकारी देते कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि डॉ. खत्री ने कृष्ण कुमार सिंह व उनके साथियों को कांग्रेस का झंडा सौंपते हुए विश्वास जताया कि श्री सिंह व उनकी टीम कांग्रेस को मजबूत बनाने में अपना भरपूर योगदान देगी उन्होंने सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया की कांग्रेसजन उनके मान सम्मान का पूरा ख्याल रखेंगे एवं हर सुख दुख में सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। श्री सिंह के साथ कांग्रेस में शामिल होने वालों में आशीष शुक्ला,श्याम चंद्र यादव,मोहन,त्रिभुवन नाथ,शेखर यादव आदि प्रमुख रहे इस अवसर पर एआईसीसी/प्रदेश सचिव सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह,जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,एआईसीसी उग्रसेन मिश्रा,महानगर प्रभारी सुनील पाठक,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ युवा,नेता अनूप मिश्रा,धर्मवीर,राज प्रताप सिंह आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (AESL) अयोध्या के छात्र JEE Advanced 2026 में हुए क्वालिफ़ाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya