खत्री महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने संजय महेन्द्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अखिल भारतीय खत्री महासभा की बैठक अमृतसर पंजाब में हुई। बैठक में संजय महेन्द्रा को अखिल भारतीय खत्री महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की गयी तथा श्री महेन्द्रा को शपथ दिलायी गयी।
श्री महेन्द्रा वर्तमान में खत्री सभा अयोध्या-फैजाबाद के अध्यक्ष तथा पूर्व में अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पर कार्य कर चुके हैं। संजय महेन्द्रा को खत्री समाज में राष्ट्रीय स्तर पर समाज के प्रति अच्छे कार्य करने तथा उनकी लोकप्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धनराज खत्री ने अमृतसर पंजाब में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की शपथ दिलाई।
संजय महेन्द्रा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व सांसद डॉ0 निर्मल खत्री, संरक्षक गिरीशचन्द्र मनचन्दा, पी0एस0 टण्डन, विनय मनूचा, सुधीर मेहरोत्रा, खत्री सभा अयोध्या-फैजाबाद के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मेहरोत्रा, संजय कपूर, कवीन्द्र साहनी, महामंत्री रवि मेहरोत्रा, सचिन, अरिवन्द अरोड़ा, सुप्रीत कपूर, सचिन सरीन, निखिल टण्डन, कोषाध्यक्ष अनुराग खन्ना, विवेक साहनी, राजीव ाहनी, आलोक मनचन्दा, संजय मेहरोत्रा, राणा सिब्बल, आशीष महेन्द्रा, सुरेन्द्र पुरी, सुशील आहूजा, महिला खत्री सभा अध्यक्ष श्रीमती बबीता साहनी, महामंत्री सुचिता भल्ला डाली, दीपा मनचन्दा, रूबी कपूर, कंचन मेहरोत्रा, रजनी मेहरोत्रा, सरिता महेन्द्रा, कामिनी टण्डन, किरण अरोड़ा, प्रभा महेन्द्रा, नूपूर कपूर, रितू साहनी, अलका, निशी पुरी आदि ने बधाई दिया है।

इसे भी पढ़े  कान्हा गौशाला में गायों की असमय मृत्यु पर गरमाई सियासत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya