जान बचाने वाले पुलिस कर्मचारी को कायस्थ सेवा समाज ने किया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दीवार के नीचे दबी वृद्ध महिला व उसकी पोती की बचाई थी जान

अयोध्या। कायस्थ सेवा समाज द्वारा जनपद में 17 सितम्बर को हुई भारी वर्षा के दौरान कोतवाली नगर क्षेत्र के जमुनियाबाग मे दीवार गिरने से उसके नीचे दबी वृद्ध महिला एवं उसकी पोती की समय पर पहुंचकर दीवार के नीचे से निकालकर उनका जीवन बचाने तथा इसी प्रकार उसरू क्षेत्र में एक इमारत के बेसमेंट में अधिक पानी भर जाने के कारण फंसे हुए एक राजगीर  को फायर सर्विस चालक हृदय नाथ विश्वकर्मा द्वारा दीवार के नीचे से निकालकर उनका जीवन बचाने में अपने जीवन की परवाह न करके अपने कर्त्तव्यों का पालन करते हुए गंभीर परिस्थितियों में अद्भुत कौशल का प्रदर्शन कर असहाय लोगों के जीवन को बचाने का सराहनीय कार्य किया।

उनके द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य के लिये कायस्थ सेवा समाज के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव द्वारा उनको प्रशस्ति-पत्र देकर उनकी सराहना की। हृदय नाथ विश्वकर्मा ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा दूसरों की सहायता को तत्पर रहते रहेंगे। इस अवसर पर संस्था के महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष के0सी0 श्रीवास्तव गौरव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में जगदीशपुर विधायक का हुआ सम्मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya