उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का कायस्थ सेवा समाज ने किया सम्मान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या।नवरात्रि के शुभ अवसर पर कायस्थ सेवा समाज द्वारा देवी के बालिका स्वरूप यानि कि कन्याओं (13 वर्ष तक) जिन्होंने शिक्षा, नृत्य, गायन, कला, खेल के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर अयोध्या तथा राज्य का नाम रौशन किया है, उन्हें पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह दे कर अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने कहा ये बालिकाएं देवी का स्वरूप हैं। आगे चलकर समाज के निर्माण में बालिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। अतः इनका उत्साह वर्धन करते रहना चाहिए। सम्मान पाने वालों में सोनाली श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव, भूमिका श्रीवास्तव, अनुष्का श्रीवास्तव, आदिति श्रीवास्तव रोली, कृतिका, काव्या, सिमरन मुख्य रहे। इस अवसर पर संगठन के महामंत्री अँकुर श्रीवास्तव संगठन मंत्री अँकुर श्रीवास्तव डॉ. कृष्ण चन्द्र उदय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  बारिश ने खोली रामनगरी अयोध्या के विकास की पोल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya