समाजसेवी विनोद सिंह की मां कमला देवी का निधन, शोक की लहर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली। प्रतिष्ठित समाजसेवी विनोद सिंह की मां व अध्यक्ष जिला पंचायत श्वेता सिंह की सासू माँ कमला देवी लगभग 90 वर्ष का बुधवार को निधन हो गया।उनके निधन से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के मुताविक कमला देवी ब्रेन ट्यूमर की समस्या से परेसान थी।विगत माह परिजन इन्हें मुम्बई के हिंदुजा हास्पिटल में एडमिट कराया था।जहां सफल ऑपरेशन के बाद वो स्वस्थ थी।अभी एक सप्ताह पूर्व उनकी तवियत अचानक फिर विगड़ गई।परिजन उन्हें सहारा हास्पिटल में भर्ती कराया था।जहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई।उनका अंतिम संस्कार मिल्कीपुर क्षेत्र के जमुनियामऊ गांव में हुआ।इनके निधन पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी धर्मेन्द्र सिंह जग प्रसाद रावत, राहत अली ,नान्ह महाराज ,अमौनी महंत सत्य भारती आदि लोगों के शोक प्रकट करते उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मांगलिक कार्यक्रम पर लगा ग्रहण

समाजसेवी विनोद सिंह की मां कमला देवी मौत के बाद उनके घर मे चल रहे मांगलिक कार्यक्रम पर ग्रहण लग गया।दरअसल कमला देवी के पौत्र अर्पित सिंह की शादी के उपलक्ष्य में प्रतिभोज का कार्यक्रम बुधवार को होना था।पूरे परिवार में खुशियां छाई रही।लेकिन सुबह ही उद्योग घराने की अगुवा रही कमला देवी की मौत हो जाने से परिवार के लोगों द्वारा की गई सारी तैयारियो पर ग्रहण लग गया।कमला देवी के चार बेटों में बड़े बेटे अनिल सिंह जो एप्को कंपनी के एमडी है।दूसरे बेटे समाजसेवी विनोद सिंह तीसरे विनय कुमार सिंहउर्फ टुनटुन, व चौथे बेटे पूर्व सभापति सहकारी बैंक विमल सिंह उर्फ राजू है।

इसे भी पढ़े  प्राचीन काली चौरा की बनेगी फर्श, सुदृढ होगी मार्ग प्रकाश व्यवस्था

अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

उद्योग पति घराने की अगुवा कमला देवी की मौत पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।अंतिम दर्शन में जिले के सांसद लल्लू सिंह,पूर्व सांसद निर्मल खत्री,विधायक रामचन्द्र यादव,खब्बू तिवारी,विधायक हरैय्या अजय सिंह,गौरीगंज विधायक राकेश सिंह,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह,पूर्व मंत्री तेज नरायण पांडेय, प्रमुख कमलेश यादव,बसपा नेता पवन गौतम,जितेंद्र सिंह बब्लू चन्द्र भानु रावत, कांग्रेसी नेता राजेन्द्र सिंह,उग्रसेन मिश्रा,भाजपा नेता निखलेश सिंह,अरविंद सिंह पूर्व प्रमुख मवई निशात खा,सपा नेता शाह हयात मसूद गजाली,आदि लोग शामिल हुए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya