in

योजनाओं के लाभार्थियों के साथ मनायी कमल दीपावली

सरकार की नीतियों से लाभार्थियों में उत्साह का माहौल : वेद गुप्ता

अयोध्या। भाजपा ने मंगलवार को केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ कमल दीपावली मनायी। जिले के सभी बूथों पर कमल स्वरुप के दीपक जलाये गये। प्रभारी मंत्री सतीश महाना, अवध क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बूथों पर कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
चौक घंटाघर पर भारत माता का रेखांकन करके कमल दीपक जलाया गया। अतिशबाजी करके एक दूसरे को लड्डू खिलाया। आयोजन का नेतृत्व प्रदेश मंत्री शिव भूष्ण सिंह विधायक वेद प्रकाश गुप्ता महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व महानगर कमलेश श्रीवास्तव ने किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता में खुशियों का माहौल है। सबका साथ सबका विकास के आधार पर प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओ का लाभ दिया गया है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि गरीबों को निःशुल्क आवास, शौचालय, गैस तथा विद्युत कनेक्शन प्रदान किया गया है। इस अवसर पर डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, स्मृता तिवारी, तिलकराम मौर्या, विद्याकांत द्विवेदी, परमानंद मिश्रा, नागेन्द्र सिंह लल्लू, शैलेन्द्र कोरी, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, सुधीर नारायन श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, रीना द्विवेदी, आदि मौजूद रहे।
उदया चौराहे पर लाभार्थियों के मौजूदगी में कमल दीपक जलाकर आतिशबाजी व लड्डू का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, अशोका द्विवेदी, रंजीत पाण्डेय, नंदन तिवारी, दिनेश मौर्या, शकुंतला गौतम, मोनका सिंह, निर्मला गुप्ता आदि मौजूद रहे। रिकाबगंज चौराहे पर कमल दीपक जलाकर आतिशबाजी की गयी। कार्यक्रम की अगुवाई विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया। इस अवसरपर चन्द्र प्रकाश गुप्ता, अमल गुप्ता, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, बंटी सिंह, अरुण सोनकर, ज्ञान केसरवानी, संदीप वैश्य, अमित तिवारी बाबा, पंकज तिवारी आदि प्रमुख थे।
महापौर ऋषिकेशउपाध्याय ने अयोध्या के जयसिंहपुर में लाभार्थियों के साथ दीपक जलाया। इस दौरान अतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण भी हुआ। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं के फलस्वरुप गरीबों, किसानों व मजदूरों की जीवन शैली में भी विकास आया है। योजनाओं का लाभ हर पात्र को प्रदान किया गया है।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

समाजसेवियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

शोध के लिए सैद्धान्तिक अध्ययन के साथ सीखनें पर देना चाहिए अधिक महत्व : प्रो. ओ.एन. श्रीवास्तव