“याद करो कुर्बानी मार्च” निकाल कर याद किए गए काकोरी कांड के महानायक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-क्रांतिकारी गीतों से वीर नायकों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

अयोध्या। काकोरी कांड के महानायक अमर शहीद अशफाक उल्लाह खां, पंडित रामप्रसाद, रोशन सिंह व राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी के शहादत दिवस पर गुरुवार को शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। ’याद करो कुर्बानी मार्च’ निकाल उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया। बिजली विभाग परिसर में सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता पूजा श्रीवास्तव व संचालन डॉ.नीरज सिन्हा नीर ने किया।

सभा मे सबसे पहले रामजी तिवारी ने क्रांतिकारी गीत ’वक्त यही बढो साथियों सुनाया’। युवा कवि कबीर जलेस के अध्यक्ष जफर, पूजा श्रीवास्तव ने अपनी क्रांतिकारी कविता पढ़ करके श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को मुख्यातिथि लेखिका जलेस की सदस्य डॉ. विनीता कुशवाहा ने सम्बोधित किया। कहा कि आजादी के लिए क्रान्तिकारियो ने कुर्बानी दी। कहा कि साझी शहादत, साझी विरासत को बरकरार रखने की जरूरत है। महिलाओं को आगे आना होगा। डीवाईएफआई के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड शेरबहादुर शेर ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत को देश से भगाने के लिए बहुत सारे युवाओं ने कुर्बानी दी। मुक्कमल आंदोलन व कुर्बानी की बदौलत देश आजाद हुआ।

समाजवादी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल ने कहा कि क्रान्तिकारियो की कुर्बानी से सीखना होगा। महिलाओं व युवाओं को आज के हालात में नफरत व हिंसा का मुंहतोड़ जवाब देना होगा। ट्रस्ट चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि क्रांतिकारियों ने अपने लिए नही अपनो के लिए कुर्बानी दिया।

सभा के बाद शिवधर द्विवेदी व अन्य लोगों ने “याद करो कुर्बानी“ मार्च निकाला। इंकलाब जिंदाबाद, क्रांतिकारियों की शहादत जिंदाबाद, काकोरी के अमर शहीदों की शहादत जिंदाबाद, साझी शहादत, साझी विरासत जिंदाबाद, काकोरी के अमर शहीद अशफाक उल्लाह खा,पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी और रोशन सिंह अमर रहें जैसे ओजस्वी नारों की गूंज रही। साम्रज्यवाद मुर्दाबाद जैसे गगन भेदी नारे लगाते हुए पुष्पराज चौराहे से होते हुए जेल परिसर में अमर शहीद अशफाक उल्लाह खान की प्रतिमा पर पहुचकर माल्यर्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसे भी पढ़े  विश्वस्तरीय होगी अयोध्या में बनने वाली ग्रीन फील्ड टाउनशिप : डॉ. बलकार सिंह

किसान नेता कमला प्रसाद बागी, अनिल वर्मा, धीरज द्विवेदी, शिबधर द्विवेदी, श्रीनिवास पांडेय, बीएसएनल यूनियन के अध्यक्ष कॉम तिलकराज तिवारी, अजय बाबा, रामजी तिवारी, पल्लन, रामरती, रामकली, अखिलेश सिंह, पी के,रामसुरेश निषाद, श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, मोहम्मद जफर, सुशीला, मीना, लतीफ अहमद, शेरबहादुर शेर, अर्जुन यादव, रामनायक सिंह,मीना यादव, विनीत मौर्या, पूनम बौद्ध, अधिवक्ता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के अध्यक्ष मनोज मल्होत्रा, आदि तमाम प्रगतिशील ,लेखक आदि सैकड़ो महिलाएं युवा शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya