जनसत्ता दल के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकारियों का चयन जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान में संपन्न हुआ। उक्त चुनाव में विभिन्न पदों पर निर्विरोध चुनाव से पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें महानगर अध्यक्ष सौरव सिंह सूर्यवंशी महानगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, छात्र सभा अध्यक्ष सैफ कुरैशी, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष विकास शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के जिला सचिव सत्यम सिंह, छात्र प्रकोष्ठ के जिला महासचिव सत्यव्रत सिंह शामिल है। सभी पदाधिकारियों ने कहां पार्टी की तरफ से दिए गए निर्देशों और कार्यों को करने के लिए लोग वचनबद्ध हैं और जिम्मेदारी से निर्वाहन करेंगे। जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने उक्त पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों को जनता के बीच में जाकर प्रसारित करने का आह्वान किया तथा सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया।

इसे भी पढ़े  बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya