-विधायक ने महोत्सव में 1100 महिलाओं को साड़ी वितरित कर किया सम्मानित
रुदौली। माँ कामाख्या धाम मंदिर परिसर में आयोजित माँ कामाख्या धाम महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार की संध्या पर विधानसभा जगदीशपुर से आए भाजपा विधायक सुरेश पासी का महोत्सव के मुख्य संरक्षक बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव ने माता की चुनरी व माता की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माँ कामाख्या धाम महोत्सव के मंच पर 1100 मातृ शक्तियों को मुख्य मुख्य संरक्षक विधायक रामचंद्र यादव व भाजपा विधायक सुरेश पासी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
विधायक सुरेश पासी ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता अर्थात जहां महिलाओं की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। यहाँ पर तो हजारो की संख्या मातृशक्ति को सम्मानित किया गया सभी मातृ शक्तियों का आशीर्वाद मिल रहा है। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा नारी ही नारायणी और शक्ति का स्वरूप है।दुनियाभर में भारत देश ही ऐसा देश है जहाँ मातृशक्ति को इतना सम्मान मिलता है। समाज के ही कुछ लोगों द्वारा मातृशक्ति को अबला कहा गया।
मैं बताना चाहता हूँ भारत मे मातृशक्ति कभी अबला नहीं रहीं।माँ कामाख्या धाम महोत्सव में पधारे विधानसभा जगदीशपुर के विधायक सुरेश पासी व महोत्सव न्यास के मुख्य संरक्षक बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव का 51 किलो की फूलमाला से महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू व नगर अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला की नेतृत्व में स्वागत किया गया।माँ कामाख्या धाम कार्यालय के बगल बने पार्क में विधायक सुरेश पासी व रामचंद्र यादव ने महाराजा बिजली पासी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किया।