शिक्षक व छात्रों के बीच स्वस्थ्य परिवेश का निर्माण आवश्यक : प्रो. एस.एन. शुक्ल

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

नवागत छात्र-छात्राओं का हुआ इंडक्शन कार्यक्रम

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में नवागत छात्र-छात्राओं से परिचय कराने के उद्देश्य से इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ल ने कहा कि इंडक्शन प्रोग्राम एक संवाद का माध्यम होता है। इससे छात्र और शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित होता है। आपसी परिचय भारतीय संस्कृति की प्राचीन परम्परा रही है। शिक्षक एवं छात्रों के बीच एक स्वस्थ्य परिवेश का निर्माण आवश्यक होता है। प्रति कुलपति ने बताया कि भारत में गुरूकुल शिक्षा पद्धति से ही शिक्षक छात्र के बीच एक आदर्श परम्परा के तहत रिश्तों का निर्माण होता था जो आजीवन उस परम्परा के तहत निवर्हन किया जाता था। आज की आधुनिक शिक्षा पद्धति साधनों पर आधारित हो गई है इसी कारण शिक्षा का विकेन्द्रीकरण हो गया है। शिक्षक और छात्र के बीच रिश्ते भी काफी प्रभावित हो गये है। एक स्वस्थ्य शैक्षिक वातावरण का निर्माण शिक्षक और छात्र दोनो का दायित्व है।
विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो0 आर0के0 तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय का वातावरण और उसकी कार्यप्रणाली से नवागत विद्यार्थियों परिचित कराने की दिशा में इंडक्शन प्रोगांम महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि केवल विज्ञान ही नही सभी विषयों का क्रमबद्ध अध्ययन आवश्यक होता है। भौतिक विज्ञान बहुत व्यापक विषय है यह जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रयुक्त होता है। भौतिकी एवं इलेक्टानिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 के0के0 वर्मा ने नवागत छात्र-छात्राओं को उनके पाठ्यक्रमों से परिचित कराते हुए विज्ञान विषय की उपायदेयता पर प्रकाश डाला प्रो0 वर्मा ने विज्ञान के क्षेत्र में प्राप्त की जाने वाली उपलब्धियों पर संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करके छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने परीक्षा पद्धति में हुए बदलाव के विषयों में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। प्रो0 फारूख जमाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के परिवेश में अलग-अलग क्षेत्रों एवं संस्कृतियों से आये आपसी सांमजस्य आवश्यक हो जाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिष्ठाता छात्र-कल्याण प्रो0 आशुतोष सिन्हा ने कहा कि सभी विषयों की अपनी विशेषता होती है। छात्र-छात्राएं आपनी रूचि के अनुरूप विषयों का चयन कर करियर का निर्माण करते है। प्रो0 सिन्हा ने कहा कि विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का प्रमुख केन्द्र होता है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। विभाग की छात्राओं द्वारा कुलगीत की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन विभाग की शिक्षिका डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव एवं मिथिलेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ0 नरेश चौधरी, डॉ0 अनिल कुमार यादव सहित विभाग के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya