मुद्दाविहीन विपक्ष गुमराह करने की राजनीति पर उतारु : बादल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा- केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत हुआ क्रियान्वयन

अयोध्या। तारुन मंडल के बूथ संख्या 159, 160 पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन हुआ है। यह पार्टी व सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। जनता से सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को और गति प्रदान करते हुए कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाये।
उन्होने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष गुमराह करने की राजनीति पर उतारु है। कार्यकर्ता विपक्ष द्वारा फैलायी जा रही अफवाह का जवाब जनता तक सत्य पहुंचाकर दे। सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सिद्धान्तों पर कार्य कर रही है। योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। यूपी में माफियाराज समाप्त हो गया है। आज हर व्यक्ति अपने को सुरक्षित मानता है। सुरक्षित वातावरण होने के कारण आज निवेशकों की पसंद यूपी बनता जा रहा है। गरीबों, किसानों व मजदूरों के जीवन में समृद्धि जाने के प्रति सरकार कटिबद्ध है। सरकार की योजनाएं इनको समर्पित है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राममोहन भारती, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  गाजीपुर निवासी युवक की हत्या में उसका साथी गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya