धारा 370 की वजह से फैल रहा था अलगाववाद व आतंकवाद : बादल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने जाने पर भाजपा कार्यालय पर हुई गोष्ठी

अयोध्या। केन्द्र सरकार द्वारा धारा 370 हटाने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि पीओंके और अक्साई चिन के लिए जान देने की बात गृहमंत्री ने संसद में कही। वह दिन दूर नहीं जब दोनो पर भाजपा का कब्जा होगा। जो सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था। वह पूरा हो गया है। यहां अब विकास की गंगा बहेगी।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा ने 2014 से लेकर आज तक जो वादा किया उसे पूरा भी किया। संकल्प पत्र में किये गये हर वादे अक्षरतः पूरे होंगे। भाजपा द्वारा अपने संकल्पों को पूरा करने के कारण आज जनता में राजनीति व राजनेताओं के प्रति विश्वास पैदा हुआ है। हमारा केन्द्रीय नेतृत्व यह प्रयास कर रहा है कि हम अपने पुराने वैभव को प्राप्त करें। जिसमें हमें देश के गरीबों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि जम्मू व कश्मीर मंे धारा 370 की वजह से अलगाववाद व आतंकवाद फैल रहा था। कश्मीर की जनता को इसको लेकर गुमराह भी किया जाता था। केन्द्र सरकार द्वारा धारा 370 हटाने के फैसले से पूरे देश में उत्साह का माहौल है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि धारा 370 के कारण जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा मिला था। जिसके कारण वह विकास अवरुद्ध हो गया था। केन्द्र सरकार की नीतियां इस राज्य पर लागू नहीं होती थी। धारा 370 समाप्त होने से यहां विकास के रास्तें खुलेंगे। विधायक बाबा गोरखनाथ ने कहा कि पांच अगस्त को ऐतिहासिक दिन था। इसके लिए बधाई का पात्र भाजपा के सभी कार्यकर्ता है। जिन्होने सरकार के प्रति विश्वास जताया तथा तीन सौ से ज्यादा सीटें जिताकर दी। संसद में सत्र शुरु होने के बाद 370 हटाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, अभिषेक मिश्रा, हर्षवर्धन सिंह, पूर्व विधायक मथुरा तिवारी, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, शैलेन्दर कोरी, परमानंद मिश्रा, अरविंद सिंह, रामचन्दर वर्मा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, रमेश सिंह, शिव कुमार सिंह, ब्रहमानदं शुक्ला, रीना द्विवेदी, स्मृता तिवारी, शकुंतला गौतम, अशोक मिश्रा, मुन्ना सिंह, दिवाकर सिंह, राजू सिंह, वासुदेव मौर्या, राममोहन भारती, आकाशमणि त्रिपाठी, मोनू मिर्जा, रामधीरज पाण्डेय, पप्पू दूबे मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya