निर्माणाधीन दीनदयाल पार्क पर सिंचाई विभाग ने लगाई रोक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज।  कस्बे में भीटी पुल के पास सिचाई विभाग के बंधे पर नगर पंचायत द्वारा निर्माणाधीन दीनदयाल पार्क पर सिंचाई विभाग ने रोक लगा दी है।मामले में सिचाई विभाग के एडीओ एसके प्रसाद का कहना है कि नगर पंचायत ने उनके विभाग से बिना अनुमति के निर्माण करवा रहा था,वंही नगर पंचायत के ईओ आलोक कुमार मिश्रा का कहना है कि उन्होने सिंचाई विभाग से पूर्व में बाकायदा अनुमति लेने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।

कार्य को रोकने के लिए एसडीओ ने इलाकाई पुलिस को शिकायती पत्र भी सौंपा है।बताते चले कि कस्बे के भीटी पुल के पास सिचाई विभाग का बंधा बना हुआ है। नगर पंचायत प्रशासन इसी बंधे पर दीनदयाल पार्क व फौव्वारा बनवा रहा था। जिसके लिए शासन 28लाख रुपये की धनराशि नगर पंचायत के खाते में अवमुक्त किया था। एक सप्ताह पूर्व से दीनदयाल पार्क का निर्माण हो रहा था। जंहा खुदाई व पिलर का कार्य जोरो पर चल रहा था,परन्तु दो दिन पहले सिंचाई विभाग ने बिना अनुमति के हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया।

फिलहाल दोनो विभागों में विरोधाभास के चलते दीनदयाल पार्क का निर्माण कार्य ठप है। ईओ आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पूर्व में इसके निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से अनुमति ली गयी थी। अब विभाग दुबारा अनुमति प्राप्त होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya