इरा यादव ने पीसीएस में चयनित हो बढ़ाया गौरव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कामर्शियल टैक्स आफीसर के पद पर हुआ चयन

अयोध्या। पीसीएस 2017 में कामर्शियल टैक्स आफीसर पद पर चयनित होकर इरा यादव ने अपने परिवारीजनों व जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पिता राम गोपाल यादव और बाबा कृष्णा प्रसाद यादव को दिया है। प्रतिभावान इरा यादव इसके पहले भी कई नौरियों में चयनित होकर जनपद को गौरवान्वित कर चुकी हैं। इसके पूर्व उनका चयन केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में लिपिक पद पर, भारतीय खाद्य निगम में सहायक पद, सीजीए में एकाउंटेंट पद, सेंट्रल एक्साइज इस्पेक्टर पद और कानूनगो पद पर चयनित हुई थी और उन्होंने अपनी सेवाएं भी दी थी। इरा यादव वर्तमान समय में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटेहरी में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि उनकी गृहणी मां सावित्री यादव उन्हें सदैव प्रोत्साहन देती रहती है। इरा यादव जयगणेश महाविद्यालय देवकाली के प्रबंधक प्रमोद यादव की भतीजी है।

इसे भी पढ़े  टिश्यू कल्चर केले की खेती से किसान की आय में तीन गुना मुनाफा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya