जलभराव की समस्या को ठीक करने का दिया निर्देश

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

अयोध्या। प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा सर्किट हाउस में नगर निगम, विद्युत एवं जल निगम के अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिसमें उन्होंने कहा कि नालो में जल भराव की समस्या की शिकायते आयी है विशेषकर अयोध्या क्षेत्र में इसको ठीक किया जाये।

नगर निगम क्षेत्र एवं उसके बाहर सभी को समुचित रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाये। विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी लेने के बाद कहा कि अयोध्या में निर्बाध गति से शहरी क्षेत्रो में 24 घण्टे तथा ग्रामीण क्षेत्रो में 22 घण्टे मानक के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये इसमें किसी भी प्रकार की समस्या आने पर मुझे व मेरे कार्यालय को अवगत कराये तथा इसका नियमित अनुश्रवण विभागीय वरिष्ठ अधिकारियो के अलावा मंण्डलायुक्त व जिलाधिकारी भी करते हुए बेहतर समन्वय बनाये।

बैठक में मण्डलायुक्त नवदीव रिणवा, पुलिस उप महा निरीक्षक ए0पी0 सिंह, जिलाधिकारी नितिश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह, उप निदेशक, सूचना डा. मुरलीधर सिंह सहित अभियन्तागण उपस्थित रहें। बैठक के पश्चात मंत्री द्वारा श्री रामलला मंदिर का पूजन दर्शन किया गया जहॉ मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास, मुख्य अर्चक अन्य आचार्य/अर्चक प्रेमनाथ त्रिपाठी गिरीश तथा आरजेबी पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डेय, आरएमओ अर्जुन देव एवं उनके अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े  शराब के नशे में की थी दलित युवती की हत्या

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya