जनता की आवाज सुनने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही सरकार: पल्लवी पटेल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सिराथू विधायक ने अपना दल कमेरावादी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर बोला हमला


अयोध्या। अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने अयोध्या पहुंचीं जहां रामशिला पटेल अधिवक्ता हाई कोर्ट प्रदेश अध्यक्ष विधि मंच के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया वही पल्लवी पटेल ने मीडिया से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनता की आवाज सुनने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है और युवाओं, किसानों तथा आम लोगों के मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

इपल्लवी पटेल ने कहा कि जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बल प्रयोग किया गया, जो लोकतंत्र के खिलाफ और तानाशाही का परिचायक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े चंदे के कथित दुरुपयोग के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए नीट पेपर लीक जैसे मामलों को हवा दी गई। उनका कहना था कि सरकार को 140 करोड़ देशवासियों के लिए बिना किसी भेदभाव के काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से विपक्ष जनता के मुद्दों को लगातार उठाता रहा है और 2027 के विधानसभा चुनाव तक भी सरकार को जनहित के सवालों पर घेरता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते वह संगठन के निर्देशों का पालन करेंगी और प्रत्येक विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूत करने के साथ स्थानीय समस्याओं के आधार पर रणनीति तैयार की जाएगी।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पल्लवी पटेल ने कहा कि प्रदेश की सरकार ष्गूंगी और बहरीष् बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता जाति या धर्म नहीं, बल्कि विकास और जनहित के मुद्दों पर मतदान करेगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya