रूदौली। रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव ने लोहरास पुरवा मजरे पारा पहाड़पुर में स्थित प्राइमरी पाठशाला का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान विधायक श्री यादव ने नौनिहालों से पढ़ाई के बारे में बातचीत भी की ।विधायक को अपने बीच पाकर बच्चे काफी खुश थे ।विधायक श्री यादव ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाने में कोई कमी नही रखी उंन्होने बच्चों से खूब मेहनत से पढ़ने ले लिए कहा ।इससे पूर्व क्षेत्रीय बिधायक ने स्कूल के चारो तरफ बाउंड्री बनवाने साथ स्कूल का जल्द ही कायाकल्प करवाने की वार्ता ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से की ।
विधायक ने प्राइमरी पाठशाला का किया निरीक्षण
173
previous post