मोदी कार्यकाल में दुनिया में बढ़ा भारत का ग्राफ: प्रद्युम्न

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्रान्तीय संगठन महामंत्री ने सांसद व विधायकों से पूछा सरकारी योजनाओं का विवरण

फैजाबाद। अवध प्रांत के प्रान्तीय संगठन महामंत्री प्रद्युम्न जी ने कोहिनूर पैलेस में भाजपा की संगठनात्मक परिचय बैठक ली। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से बूथ, पोलिंग स्टेशन के साथ केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की गयी। प्रान्तीय संगठन मंत्री बनने के बाद जिले में यह उनकी पहली बैठक थी।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रद्युम्न ने केन्द्र सरकार की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सांसद लल्लू सिंह व सांसद हरिओम पाण्डेय को अवगत कराने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए विधायक रामचन्द्र यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ बाबा, शोभा सिंह चैहान को बुलाया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों से भी केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं बताने के लिए कहा। हर कार्यकर्ता को उसके बूथ नम्बर व पोलिंग स्टेशन की जानकारी देने लिए कहा गया।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रद्युम्न ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में पूरी दुनिया में भारत का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। दुनिया के हर देश में मोदी के नारे गूंज रहे है। सबका साथ सबका विकास के नारे पर चल रही भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ हर पात्र को दिया है। उन्होने कहा कि हर कार्यकर्ता को केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए जिससे वह गांव गांव व घर घर जाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार कर सके। जिला प्रभारी शेष नरायन मिश्रा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। एक ही मुद्दा है सिर्फ मोदी हटाओं। जो 70 साल में कांग्रेस नहीं कर पायी उसे मोदी ने 4 वर्ष में ही पूरा करके दिखा दिया। उन्होने कहा कि गांव मंे चैपाल लगने से जनसमस्याओं का निराकरण होता है। इसलिए चैपाल को लगाने की व्यवस्था फिर से प्रारम्भ करने के लिए उच्च स्तर पर वार्ता की जायेगी। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने समापन अवसर पर आये हुए लोगो को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, रामदेव आचार्य, मथुरा तिवारी, सहकारी बैंक के सभापति धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, सहकारी सभा के सभापति अंकुर सिंह, गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महंत मनमोहनदास, ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, रामकृष्ण तिवारी, विश्वनाथ सिंह, राधेश्याम त्यागी, संजीव सिंह, अमित तिवारी, सुधीर चैरसिया, रमापति पाण्डेय, हरभजन गौड़, अभिषेक मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, इं रणवीर सिंह, अभय सिंह, अशोका द्विवेदी, स्मृता तिवारी, रामकुमार सिंह राजू, परमानंद मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, राममोहन भारती, अशोक मिश्रा, अरविंद सिंह ब्रहमानंद शुक्ला, रमेश दास, अनुज दास, शिवकुमार सिंह, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, इन्द्रभान सिंह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya