भारत की तरक्की राजीव गांधी की देन: डा. निर्मल खत्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset
  • कहा राजीव गांधी के पांच सूत्रीय कार्यक्रम ने दिखाई तरक्की की राह

  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर हुई गोष्ठी, जिला अस्पताल के मरीजों को वितरित किया फल

फैजाबाद। आजाद भारत के इतिहास में स्व. राजीव गांधी द्वारा किए गए 5 सूत्रीय कार्यों के बदौलत भारत देश आज इस तरक्की की नई मुकाम हासिल करने में सफलता प्राप्त किया है वह 5 सूत्रीय कार्यों में राजीव गांधी ने अर्थव्यवस्था के सेक्टर को खोला, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान की ,अगले दशक में होने वाले आइटी क्रांति की नीव रखी, मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 साल की, यह ऐसे कुछ कार्य स्व. राजीव गांधी की देन है जिनके बदौलत भारत आज तरक्की की नई इबारत लिख रहा है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस पर हुई गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं। गोष्ठी की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया तथा संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया, श्री खत्री ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी आजाद भारत के ऐसे प्रधानमंत्री थे जो हमेशा 10 साल आगे की सोचते थे यही कारण था कि राजीव गांधी के भाषणों में हमेशा 21वी सदी में प्रगति का जिक्र हुआ करता था, आज जब उनकी सोच को हम नजदीक से देखते हैं तो यह महसूस करते हैं की उनकी सोच एकदम सही साबित हो रही है,। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में तरक्की की नई इबारत खड़ी की प्रदेश सचिव सुनील पाठक ने कहा राजीव गांधी की सोच आमजन की सोच थी जिस के बदौलत उनके विचार आज भी प्रासंगिक है , कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा वा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी देश के एक ऐसे महान नेता थे जिनकी सोच जिनकी कार्यशैली इस देश को आगे बढ़ाने की रही, और इन्हीं सोच के बदौलत भारत देश को ऐसा नाम देने की जो उनकी सोच थी वह सही साबित हो रही है, गोष्ठी में उपस्थित प्रमुख लोगों में एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल मुस्तफा ,शैलेंद्र मणि पांडे ,मजदूर नेता एसपी चैबे ,अकबर अली मेजर, फरीद सलमानी, अनिल तिवारी, शिवपूजन पांडे ,जनार्दन सिंह, जय करन वर्मा ,बृजेश सिंह चैहान, सियाराम वर्मा, उमेश उपाध्याय, सेवादल के हरे कृष्ण गुप्ता, संजय वर्मा, बसंत मिश्रा ,महिला कांग्रेस की मधु पाठक, युवक कांग्रेस के शरद शुक्ला, रणजीत सिंह, करन त्रिपाठी ,छात्र संगठन के शाहनवाज खान ,सुरेंद्र सिंह सैनिक, मंसाराम यादव राम कुमार ओझा, श्रीनिवास शास्त्री ,मोहम्मद दानिश जिया, अवधेश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह फास्टर ,ताज मोहम्मद ,कविंद्र साहनी ,विजय यादव ,श्याम करन, खेलकूद के विजय यादव ,र्वजिद अली ,अशोक राय ,अनूप कुमार जायसवाल ,अंकित जैन ,संजू चैहान ,आनंद कुमार दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya