in

भारतीय शिक्षण मंडल ने समारोह पूर्वक मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

अयोध्या। मकर संक्रांति एवं स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा संचालित श्री गुरु वशिष्ट गुरुकुल हनुमत बाटिका अयोध्या में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं गुरुकुल के बच्चों द्वारा सामूहिक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस अवसर पर महापौर ने गुरुकुल शिक्षा को पुनः स्थापित करने के लिए एवं मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा भारतीय शिक्षा बोर्ड के गठन की प्रक्रिया स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को शुरू करने के लिए भारतीय शिक्षा मंडल एवं भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा भारतीय शिक्षा बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शिक्षण मंडल के अनवरत प्रयास का प्रतिफल है। ज्ञातव्य है कि मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार ने विगत 12 जनवरी को संदीपनी आश्रम उज्जैन को केंद्र बिंदु मानकर भारतीय शिक्षा बोर्ड के गठन की कमेटी का गठन किया जल्दी ही अपने स्वरूप में आएगी। इस अवसर पर महापौर श्री उपाध्याय द्वारा गुरुकुल के बच्चों को ऊनी वस्त्र कंबल योग तिल का लड्डू वितरित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत के मंत्री डॉ दिलीप सिंह, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, गुरुकुल के आचार्य सदाशिव तिवारी, भाजपा महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र सहित शिक्षण मंडल से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  रुदौली पुलिस ने नहीं सुनी तो आईजी से लगाई न्याय की गुहार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन

रंजिश को लेकर मारपीट, चार लोग हुए चोटहिल