भारतीय मीडिया फाउंडेशन की हुई बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भारतीय मीडिया फाउंडशेन की मंडल कार्यकारिणी की बैठक मंडलायुक्त आवास के सामने प्रशिक्षण संस्थान संपन्न हुई जिसमें जिला एवं प्रदेश के सभी वरिष्ठ पत्रकार पदाधिकारी मौजूद हुए सभी ने संगठन को मजबूती ध्यान करने के लिए सहयोग को समर्थन देने की बात कही। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भारतीय मीडिया संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपने अपने विचार रखे। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने का वादा किया और कहा कि हम संगठन को लेकर संगठन को आखरी हक तक की लड़ाई लेने के लिए तैयार हैं। अयोध्या मंडल की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवती शरण तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी का स्वागत प्रदेश चेयरमैन अम्बिकानन्द त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर किया तत्पश्चात महिला समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम गुप्ता का राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवती शरण तिवारी ने पुष्पमाला भेट करके स्वागत किया। उसके बाद सभी सदस्यों ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसी क्रम में अयोध्या मंडल की महिला सेल की मंडल अध्यक्ष भारती सिंह को बनाया गया है जिनको नियुक्ति पत्र देकर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने आए हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत संबोधन में कहा कि आप सभी पदाधिकारी हमारी भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवार के सदस्य हैं सभी मिलकर काम करें संगठन को मजबूती मिलेगी और संगठन को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सफलता प्राप्त होगी। इस मौके अम्बिकानन्द त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह, बी एन पांडे, रामनरेश तिवारी, कैलाश सिंह, नरेंद्र कुमार मौर्या, मोहम्मद शोएब, ललित गुप्ता शशिकांत मिश्र, भारती सिंह, सूर्य नारायण सिंह , अजय श्रीवास्तव, सोमबीर दयाल, विवेकानंद यादव, अनिल कुमार यादव, मोनू साहू, आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya