निषादराज चौराहे पर स्थापित निषाद राज की मूर्ति का अनावरण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। टेढ़ी बाजार तिराहे का नाम निषादराज चौराहा किए जाने के बाद गुरुवार को स्थापित मूर्ति का अनावरण समारोहपूर्वक किया गया। इस मौके पर प्रभु राम से निषाद राज की मित्रता को भी रेखांकित किया गया।

निषाद राज गुह्य की मूर्ति का अनावरण महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने पूर्व सांसद लल्लू सिंह एवं अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त के साथ किया। उन्होंने करतल ध्वनि के बीच प्रतिमा से वस्त्र हटाया। इस दौरान उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया गया।

महापौर ने कहा कि निषादराज प्रभु राम के अनन्य मित्र थे। राम की गाथा उनकी चर्चा के बगैर पूरी नहीं होती। मूर्ति के आसपास के क्षेत्र को आच्छादित कर पार्क का रूप दिया गया है। यहां खूबसूरत रोशनी का भी इंतजाम नगर निगम ने किया है। शाम के समय प्रकाश के कारण मूर्ति की भव्यता देखते ही बनती है।

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भारत सरकार की ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशक रामनिहाल निषाद, निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद, प्रतिष्ठित फिजिशियन डॉ. नानक शरन, पार्षद रमाशंकर निषाद, पूर्व पार्षद अमरजीत निषाद, प्रेमचंद निषाद, इंद्रेश कुमार, पूर्व प्रधान देशराज निषाद, निषाद मंदिर के मंत्री भगवान दास, उपाध्यक्ष राम प्रसाद निषाद, हरिकिशन निषाद आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़े  ढाबे पर हुई मारपीट में दो नामजद
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya