अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन व योग साधना शिविर का हुआ शुभारम्भ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि विवाद का पटाक्षेप सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हो गया अब भव्य मंदिर निर्माण की तैयारी हो रही है इस अवसर पर राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े अयोध्या के संतों और पक्षकारों के सम्मान का जो अवसर ओंकारनाथ मिशन द्वारा प्राप्त हुआ इसलिए मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली समझता हूं यह उद्गार जय गुरु संप्रदाय के संत स्वामी किंकर विट्ठल रामानुज महाराज ने पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन एवं योग साधना शिविर के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि अब गुरु महाराज की कृपा और संतों की देखरेख में अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन में राम जन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष रसिक पीठाधीश्वर जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण ने कहा कि संतों के संतत्व वीरों के वीरतत्व और सतियो के सतत्व से यह धरा टिकी हुई है। देश का हिंदू समाज ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का हिंदू समाज और कुछ मुस्लिमों को छोड़कर पूरा मुस्लिम समाज भी सुप्रीम कोर्ट के द्वारा राम जन्मभूमि पर दिए गए फैसले से संतुष्ट है और खुशी मना रहा है। सौभाग्य की बात है कि वर्तमान में केंद्र और राज्य में जो सरकार है उसी के शासनकाल में ही रामलला का भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
सिद्ध पीठ नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने कहा कि 500 वर्ष से हिंदू समाज यह लड़ाई लड़ रहा था अयोध्या में भगवान श्रीराम का ही नहीं पृथ्वी और रामचरितमानस का भी जन्म स्थान माना जाता है इसलिए यहां पर निवास करने वाला प्रत्येक व्यक्ति अयोध्या का ही निवासी है। इकबाल अंसारी की तारीफ करते हुए कहा की इनके आचरण का पालन अगर देश के सभी मुस्लिम करने लगे तो अयोध्या ही नहीं पूरे देश में राम रहीम की संस्कृति स्थापित होने में कोई संशय नहीं है। दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने कहां कीअयोध्या में ही प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था 77 बार राम जन्म भूमि के लिए लड़ाई लड़नी पड़ी अब रामलला के पक्ष में फैसला आ गया है विश्व का सबसे भव्य मंदिर का निर्माण बहुत जल्द प्रारंभ हो जाएगा। राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास ने कहा राम जन्मभूमि के फैसले की खुशी पूरे विश्व में है और ओंकारनाथ मिशन अयोध्या में इसकी खुशी मना रहा है यह बड़े ही हर्ष की बात है बहुत जल्द भव्य मंदिर का निर्माण होगा। मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा किया धार्मिक नगरी है हमें हमेशा संतों का आशीर्वाद मिलता रहता है मैं चाहता हूं कि राम जन्मभूमि का यह परिसर बहुत बड़ा है राम जी के साथ उनके चारों भाइयों और सभी देवी देवताओं की स्थापना राम जन्मभूमि परिसर में हो। ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी गुरजीत सिंह ने कहा कि अयोध्या में ही भगवान का जन्म हुआ था और उन्हीं के कृपा से फैसला आया है बहुत जल्द ही भव्य मंदिर का निर्माण होगा।
ओंकारनाथ मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिय नाथ चट्टोपाध्याय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। महंत गौरी शंकर दास रंगमहल के महंत रामशरण दास रामायणी रामदास दयालु निधि अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन महेंद्र त्रिपाठी ने किया। इसके पूर्व संतों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ओंकारनाथ मिशन द्वारा अयोध्या के संतों और पक्षकारों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सरदार चरणजीत सिंह जानकी महल के ट्रस्टी आदित्य सुल्तानिया ओंकारनाथ मिशन के महासचिव मुकेश चतुर्वेदी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya