रामनगरी में महापौर की पदयात्रा, गूंजा स्वच्छता का संदेश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

31 को घरों के आसपास व सार्वजनिक स्थलों पर सफाई करने का आह्वान

अयोध्या। गुरुवार को रामनगरी में पैदल भ्रमण कर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर के संभ्रांतजन के साथ आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान सैकड़ों घरों के सामने स्टीकर चिपकाए गए और पंपलेट का वितरण कर लोगों से 31 मई को सुबह 7:00 बजे से 7:30 बजे तक अपने घरों के आसपास साफ-सफाई करने का आह्वान किया गया।

महापौर ने लोगों से कहा कि अयोध्या नगर निवासियों की जिम्मेदारी है कि वह धार्मिक एवं आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप रामनगरी को स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने कहा कि नगरवासी इस अभियान को स्वत: स्फूर्त ढंग से पूरे देश में स्वच्छता का संदेश देना अपनी जिम्मेदारी समझें। इस दौरान रास्ते में मिले सैकड़ों लोगों ने महापौर का न केवल स्वागत किया, बल्कि उन्हें 31 मई के अभियान में भागीदारी करने का भरोसा दिया।

निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि डेढ़ घंटे चली पदयात्रा में ध्वनि विस्तारक वाहनों से सूचना भी प्रसारित की जाती रही। वशिष्ट कुंड (निषाद राज) चौराहा से अशर्फी भवन, गोलाघाट चौराहा होते हुए तुलसी उद्यान तक पदयात्रा चली। इस यात्रा में अपर नगर आयुक्त भारत, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त के अलावा भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, पार्षद अनुज दास, डॉ. राकेश त्रिपाठी, आलोक द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह नीटू, ब्रह्म कुंड गुरुद्वारा के इंद्रप्रीत सिंह बेदी, पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजेश पांडे, पूर्व पार्षद आलोक मिश्र, राम का घर सामाजिक संस्था के प्रबंधक आलोक सिंह राना, आशीष कौर, पूर्णेन्द्र त्रिपाठी, अजय आजाद, श्रीनिवास शास्त्री, रोहित शर्मा, निरंकार पाठक आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  नगर निगम रामनगरी में चलायेगा स्वच्छता का महाअभियान

रायबरेली मार्ग से रामनगर तक पदयात्रा आज

-शुक्रवार को स्वच्छता जनजागरूकता के लिए गुरुनानक अकेडमी रायबरेली मार्ग से महापौर की अगवाई में सुबह 7:00 बजे पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा नाका हनुमानगढ़ी होते हुए रामनगर तक जाएगी। पदयात्रा में क्षेत्रीय पार्षद के अलावा संभ्रांतजन शामिल होंगे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya