-विशेष रोल प्रेक्षक कुनाल ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर की बैठक
अयोध्या। संयुक्त सचिव, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय/विशेष रोल प्रेक्षक कुनाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट, सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीगण / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों में राघवेन्द्र नारायण पाण्डेय जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, मुस्तफा अली जिला संयोजक बहुजन समाज पार्टी, जे०पी० यादव जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, विनोद सिंह जिला सचिव सी०पी०आई० (एम०), मनोज कुमार वर्मा जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, राम प्रसाद वर्मा एडवोकेट जिलाध्यक्ष विधिमंच अपना दल (एस) सहित जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राम प्रसाद त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार, उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी बीकापुर श्रेया, उप जिलाधिकारी सोहावल सविता देवी एवं समस्त तहसीलों के तहसीलदार व नायब तहसीलदार तथा विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विशेष रोल प्रेक्षक द्वारा बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों एवं अधिकारीगण का परिचय प्राप्त किया गया, तदोपरान्त भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में अवगत कराया गया कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है। बैठक में जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जनपद में 05 तहसील एवं 05 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अवस्थित हैं जो कमशः 271-रूदौली, 273-मिल्कीपुर (अ०जा०), 274-बीकापुर, 275-अयोध्या एवं 276-गोसाईगंज है।
जनपद की कुल अनुमानित जनसंख्या-3010687 है तथा कुल 1907800 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिये गये थे जिसके सापेक्ष अब तक 1561651 मतदाताओं को डिजिटाइज किया जा चुका है तथा यूईएफ की संख्या-346155 है। जनपद में कुल 475230 मतदाताओं की संख्या नो मैपिंग में है जो 24.90 प्रतिशत हैं मैपिंग की कार्यवाही शीघ्र ही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा पूर्ण कर ली जायेगी। जनपद में कुल ए०एस०डी० मतदाताओं की संख्या-346155 है जिसमें से 56153 मृतक, 147872 परमानेन्ट शिफ्घ्टेड, 23090 डुप्लीकेट, 107660 अनुपस्थित तथा अन्य 11380 है इस सम्बन्ध में अवगत कराया कि नगर निगम होने के कारण 275-अयोध्या विधान सभा में यूईएफ की अधिक है। इस पर विशेष रोल प्रेक्षक ने तार्किक विसंगतियाँ को 02 दिवस के अन्दर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
विशेष रोल प्रेक्षक ने बुक ए काल विद बी०एल०ओ० के निस्तारण की स्थिति का जायजा लेते हुए पाया कि जनपद में कुल 16 पेंडिंग रिक्वेस्ट है जो समयान्तर्गत हैं किसी भी विधान सभा में 48 घंटे के उपरांत के कोई पेंडिंग नहीं मिली। विशेष रोल प्रेक्षक द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में सहयोग की अपेक्षा की गयी और इस सम्बन्ध में यदि कोई शिकायत / सुझाव हो तो बताये जाने के लिए कहा गया, जिस पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा सुझाव/शिकायत और चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
विशेष रोल प्रेक्षक महोदय द्वारा काशीराम आवास के मतदाताओं के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी जिसपर उप जिलाधिकारी अयोध्या द्वारा अवगत कराया गया कि मतदेय स्थल संख्या-177 काशीराम कम्पोजिट विद्यालय राम घाट अयोध्या नगर क्षेत्र में पड़ता है जिसके अधिकतर आवास में ताला बन्द है या लोग किराये पर रह रहे है या मतदाता अपना 2003 की मतदाता सूची का विवरण उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं इनमें से कुछ ई-रिक्शा चलाते है और कुछ घरेलू कार्य करते हैं। मतदेय स्थल संख्या-16 राजकीय बालिका इंटर कालेज, फैजाबाद के बूथ पर कलेक्ट्रेट एरिया के मतदाता है जो अधिकांश स्थानान्तरित होकर बाहर चले गये हैं जिसके कारण ए०एस०डी० की संख्या अधिक है।
158-पूर्व मा०वि० कटरा अयोध्या नगर क्षेत्र में पड़ता है यह एरिया रामजन्म भूमि क्षेत्र के हैं जहाँ पर साधू सन्त रहते हैं इनकी महापौर के साथ बैठक कराई गई है, ए०एस०डी० मतदाताओं की जाँच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 128-औद्योगिक शिक्षण संस्थान अयोध्या जो रानोपाली टेढ़ी बाजार की एरिया में पड़ता है, जहाँ पर नीचे आवास एवं ऊपर होम स्टे बनाये गये हैं तथा सड़क के चौडीकरण होने के कारण यहाँ के मतदाता अन्यत्र चले गये हैं।
274-बीकापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या-98-प्रा०वि० रौनाही में 33.45 प्रतिशत ए०सी०डी० पाये जाने के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी, सोहावल द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त मतदेय स्थल की जाँच दो बार की गई है बाजार एरिया होने के कारण मतदाता वहाँ से शिफ्ट हो गये हैं। मतदेय स्थल संख्या-174 प्रा०वि० कोटा सराय में ए०एस०डी० मतदाताओं का प्रतिशत 49.60 प्रतिशत के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी सोहावल द्वारा अवगत कराया गया कि इस मतदेय स्थल के अन्तर्गत घाटमपुर और मुमताज नगर एरिया पड़ता है जिसके मतदाता अन्यत्र, शिफ्ट हो गये हैं। मतदेय स्थल संख्या-264 सेठ द्वारिका दास हा०सेकेण्डरी स्कूल मोतीनगर में ए०एस०डी० मतदाताओं 43.57 प्रतिशत होने के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी जिसपर उप जिलाधिकारी सोहावल द्वारा अवगत कराया गया कि क्षेत्र में माइग्रेशन अधिक होने के कारण एवं सुगर मिल बन जाने के कारण मतदाता अन्यत्र चले गये हैं।
271-रूदौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या-316 कम्पोजिट विद्यालय कन्या, रुदौली मे ए०एस०डी० मतदाता 43.45 प्रतिशत हैं के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी, रुदौली द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त बूथ नगर पालिका परिषद रुदौली के अन्तर्गत आता है जिसमें अधिकांश मतदाता मोहल्ला सोफियाना के है जो विधानसभा क्षेत्र से बाहर कई वर्षों से निवासरत हैं, बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर जाकर कई बार भ्रमण किया गया, परन्तु मतदाता उपस्थित नहीं मिले। सुपरवाइजर एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ भी जॉच कराई गई है तथा जनपद स्तर से भी ए०एस०डी० सत्यापन हेतु अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
276-गोसाईगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या-256 प्रा०वि० हुसेनपुर में यूईएफ मतदाताओं का प्रतिशत 37 प्रतिशत है जिसके सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी, बीकापुर द्वारा अवगत कराया गया कि बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर जाँच का कार्य कराया गया है तथा जनपद स्तरीय अधिकारी भी सत्यापन हेतु नियुक्त किये गये है। विशेष रोल प्रेक्षक महोदय द्वारा जारी की जाने वाली नोटिस की सुनवाई के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी जिसपर जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु 30 तथा कुल 150 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ को भेजा गया है।
विशेष रोल प्रेक्षक द्वारा समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 26 दिसम्बर के पूर्व मतदाताओं की मैपिंग 90 प्रतिशत से ऊपर की जाय तथा तार्किक विसंगतियों की जाँच बी०एल०ओ एवं बी०एल०ओ सुपरवाइजर से कराकर कम किये जाने की कार्यवाही की जाय तथा कमजोर कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी का विशेष ध्यान दिया जाय। अंत में बैठक में उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारीगण को सधन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।