IICF ने धन्नीपुर में झंडा रोहण के बाद किया पौधरोपण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मस्जिद के साथ इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर की होगी स्थापना

सोहावल। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट ने धन्नीपुर में झंडारोहरण कर पौधरोपण किया। ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ने मीडिया से मुखातिब होकर बताया कि देश के इतिहास में सबसे बड़ी गणतंत्र दिवस की 26 जनवरी तारीख है। इस दिन देश को संविधान दिया गया था।उन्होंने बताया कि यहां अवध क्षेत्र की जो साझी विरासत रही है। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो साझी विरासत के सृजन के लिए हिंदू- मुस्लिम सहित सभी समुदाय के लोगों ने देश को आजादी दिलाने में जो योगदान दिया है। अवध की इस विरासत को सृजित रखने के लिये यहां मस्जिद के साथ इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर की स्थापना की जायेगी। उन्होंने बताया कि यहां पर मस्जिद के साथ दो सौ सैय्या का हास्पिटल निर्मित कराया जायेगा। साथ ही कम्युनिटी किचन बनेगा। जिसमें प्रतिदिन एक समय पर एक हजार लोगों को नियमित पौष्टिक भोजन कराने की व्यवस्था की जायेगी। मीडिया प्रभारी डा. सैफुद्दीन ने बताया कि यहां झंडा रोहण के साथ वृक्षारोपण किया गया है। जो एकता में अनेकता का प्रतीक है। 26 जनवरी के दिन आयोजित कार्यक्रम से अवध क्षेत्र में गंगा -जमुनी तहजीब स्थापित करने की कवायद की गई है। इस अवसर पर स्थानीय लोंगो में मेराज खान, सोहराब खान,ठेकेदार कल्लू खान, लाल मोहम्मद,पूर्व प्रधान रौनाही खुर्शीद खान,हाजी इम्तियाज़ खान, बबलू खान,नफीस खान,अतीक खान आदि सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya