-हाथ में काली पट्टी बांधकर किया याद
अयोध्या । आज के ही दिन सन 2017 में सर्वोच्च न्यायालय से शिक्षक पद का सम्मान निरस्त होने पर शिक्षामित्र काल काल के गाल में समा जाने पर साथियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर और 2 मिनट का मान रखते हुए श्रद्धांजलि दी। सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि विगत 9 वर्षों में स्नातक बीटीसी व 2 दशकों का अनुभव रखने वाले हजारों शिक्षामित्र का शिक्षक सम्मान जाने पर आर्थिक, सामाजिक, मानसिक और शारीरिक पीड़ा से इस दुनिया में नहीं रहे।
दूसरी ओर जब से सरकार ने शिक्षामित्र के मानदेय में आंशिक वृद्धि व कैशलेस सुविधा प्रदान की है तब से मृत्यु दर में काफी कमी आई है संघ के जिला महामंत्री राम दर्शन यादव सचिव श्यामलाल प्रजापति ने स्थानांतरण प्रक्रिया का शासनादेश होने के बावजूद अभी तक शुरू न होने पर दुख व्यक्त करते हुए अभिलंब शुरू करने की मांग की है।
इस अवसर पर विशेष रूप से जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शबनम बानो, ब्लॉक अध्यक्ष क्रमशः आशुतोष प्रताप सिंह, विजय कुमार, शिकुमार यादव, रंजीत तिवारी, राजेश तिवारी, राम शंकर, संतोष तिवारी, मोहम्मद मोबीन के अलावा आशीष श्रीवास्तव, रामनाथ यादव, रामकरन भारती, महेश कुमार शर्मा, ईश कुमार वर्मा, ओम प्रकाश यादव, कल्पना तिवारी, साधना पांडेय, रामराज, विजय कुमार मिश्रा, अमरेश वर्मा, रमेश पांडे, हरिनारायण गुप्ता, मोहम्मद मुजीब, संजय कुमार, प्रेम बहादुर ,राम बहादुर, शेषनाथ वर्मा, संदीप मिश्रा, हरिनारायण गुप्ता, तिलक राम निषाद, राम सुमेर यादव, शैलेंद्र कुमार पांडे, विवेक मिश्रा, बसंत कुमार, प्रेम प्रकाश विश्वकर्मा, संगीता वर्मा, शैलेंद्र कुमार निषाद, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।