कुमारगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धमथुआ मुगलन में दोपहर बाद लगभग तीन बजे अज्ञात कारणों से घर में लगी आग से राम यज्ञ पुत्र मातादीन राम चरण पुत्र मातादीन व शिव प्रसाद पुत्र झगरू की संपूर्ण घर गृहस्थी जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची विजय प्रकाश दुबे सुरेंद्र सिंह अखिलेश कुमार सिंह व विकास सिंह की फायर ब्रिगेड टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। नायब तहसीलदार मिल्कीपुर हृदय नारायण तिवारी के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल रवि यादव ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को तहसील प्रशासन द्वारा यथासंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
आग लगने से गृहस्थी खाक
110
previous post