समाज के हर वर्ग की आशा भाजपा के साथ जुड़ी: वेद गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विधायक ने किया पूरा ब्लाक कार्यालय का उद्घाटन

अयोध्या। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरा ब्लाक कार्यालय का उद्घाटन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि गरीबों के जीवनशैली में उत्थान लाने के संकल्पों को लेकर किये गये कार्यो से जनता में उत्साह का माहौल है। चुनाव में जनसम्पर्क के दौरान मिल रहा समर्थन इसका परिचायक है। आज समाज के हर वर्ग की आशा भाजपा के साथ जुड़ी है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि विकास की जिस परिकल्पना को लेकर हमने शुरुवात की थी आज वह सार्थक स्वरुप में नजर आ रही है। सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर समाज के अंतिम कतार पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। देशहित सर्वोपरि की विचारधारा को धारण करते हुए भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। एक सकारात्मक राजनीति के माध्यम से लगातार नकारात्मक राजनीति करने वालों को जवाब दिया जा रहा है। इस अवसर पर रमेश सिंह, हरभजन गौड़, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, दिव्य प्रकाश तिवारी, शिवनारायन तिवारी, संजीव सिंह, शारदा यादव, रमापति पाण्डेय, रणधीर सिंह डब्लू, मुन्ना दूबे मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  तेज रफ्तार टाटा सफारी ने बालक को रौंदा, दर्दनाक मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya